Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:52 am

Thursday, July 9, 2026, 1:52 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

अखिल भारत हिंदू महासभा : जोधपुर इकाई के विस्तार एवं उन्नयन को लेकर चर्चा

पारस शर्मा. जोधपुर 

अखिल भारत हिंदू महासभा जोधपुर इकाई की बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों, संगठन विस्तार तथा आगामी कार्य योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, समाजहित के कार्यों को गति देने तथा नई कार्यकारिणी और विकासशील गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर महिला टीम की सक्रिय उपस्थिति रही और सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपने विचार रखे।

जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड़ ने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सामाजिक एवं राष्ट्रहित कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित महिला टीम, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor