Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:52 am

Thursday, July 9, 2026, 1:52 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

गर्मी का सितम…शीतल छाछ ने दी राहत, पूनम पोहानी की पहल

हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट उम्मीद की एक किरण का मानव सेवा कार्य…भीषण गर्मी में राहत की ओर बढ़े कदम…।

राखी पुरोहित. जोधपुर

इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। राहगीर परेशान हो रहे हैं। पिछले दिनों   भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत दिलाने के लिए ‘हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट’ ने 151 लीटर मसाला छाछ राहगीरों को पिलाकर पुण्य का कार्य किया। यह कार्य संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी पूनम पोहानी के नेतृत्व में किया गया।

बढ़ते तापमान और तपती गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था *’हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट उम्मीद की एक किरण’ द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। ट्रस्ट की ओर से सोजती गेट पुलिस चौकी के पास राहगीरों को 151 लीटर ठंडी मसाला छाछ का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य से चिलचिलाती धूप में सफर कर रहे राहगीरों को बड़ी राहत मिली और उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई।

ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष  पूनम पोहानी ने बताया कि संस्था समाज सेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहती है। उन्होंने कहा कि, “हमारा उद्देश्य इस भीषण गर्मी में लोगों को थोड़ी राहत पहुंचाना है। इसके साथ ही ट्रस्ट द्वारा साल के 365 दिन लगातार मूक पशु-पक्षियों की सेवा की जा रही है। साथ ही थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों को नियमित रूप से जूस, बिस्किट, केले और अन्य जरूरतमंदों को आवश्यक मदद पहुंचाई जा रही है।”

इनका रहा विशेष सहयोग

छाछ वितरण के इस पुनीत कार्य में ट्रस्ट के कई सदस्यों और गणमान्य लोगों ने अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान नेशनल प्रेसिडेंट पूनम पोहानी के साथ कंचन सर्राफ, सुधा धारीवाल, गीता लाडवानी, नवीन सोनी, जितेंद्र शर्मा, तेज कंवर सांखला और राजेश भैरवानी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे और व्यवस्थाएं संभालीं। स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने ट्रस्ट की इस ठंडी छाछ पिलाने की एक्टिविटी और अनूठी पहल की जमकर सराहना की है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor