Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:35 am

Thursday, July 9, 2026, 2:35 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

मरुधरा ब्लू सिटी फैशन शो 7 जून को, पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू

मरुधरा ब्लू सिटी फैशन शो 7 जून को होगा। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। 9829007927 और 8126232391 पर फैशन शो में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया जा सकता है। पंजीकरण मरुधरा लोक कला और संगीत सेवा संस्थान को करवाया जा सकता है। संस्था को 3 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यकारिणी की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। 3 साल पूरे होने पर जून माह में चार बड़े आयोजन होंगे।
7 जून को फैशन शो होगा। इसके अलावा 19, 20 और 21 जून को राजस्थान लोक कला उत्सव 2026 का आयोजन होगा। राजस्थानी लोकगीत संगीत लाइव कंसर्ट के अलावा मरुधरा गौरव सम्मान समारोह के साथ-साथ राजस्थानी लोक कलाकारों का सम्मेलन भी होगा।

सुनील वर्मा. जोधपुर

राजस्थानी लोक कला और कलाकारों के संरक्षण को समर्पित मरुधरा लोक कला और संगीत सेवा संस्थान के 3 साल पूरे होने पर विभिन्न प्रकार के आयोजन करने के लिए संस्थान अध्यक्ष डॉक्टर स्वाति शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसके चलते जून माह में चार बड़े आयोजन करके राजस्थानी लोक कला के संरक्षण के साथ-साथ राजस्थानी लोक कलाकारों को व्यापक स्तर पर मंच उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

मरुधरा लोक कला और संगीत सेवा संस्थान की कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक के बाद संस्थान अध्यक्ष डॉ स्वाति शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मरुधरा लोक कला और संगीत सेवा संस्थान के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संस्था द्वारा जून माह में कई भव्य आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई है। इस संबंध में आयोजित कार्यकारिणी बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत योजना पर चर्चा की गई।

इस बैठक में डिंपल गौड़, रश्मि शर्मा, सुरभि शर्मा, अनिता गहलोत और सुनंदा पुरोहित मौजूद रहीं। संस्थान द्वारा आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों में “मरुधरा ब्लू सिटी फैशन शो” विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा, जिसका आयोजन 7 जून को किया जाएगा। फैशन शो के लिए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है और युवाओं में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। 9829007927 और 8126232391 पर फैशन शो में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया जा सकता है। आयोजन में पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति और आधुनिक फैशन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इस आयोजन की जिम्मेदारी प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर के रूप में रश्मि शर्मा को दी गई है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा 19, 20 और 21 जून को “राजस्थान लोक कला उत्सव 2026” का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस महोत्सव में राजस्थानी लोकगीत, संगीत एवं नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान लाइव लोक संगीत कंसर्ट का आयोजन भी होगा, जिसमें प्रदेश के ख्याति प्राप्त लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। संस्थान द्वारा “मरुधरा गौरव सम्मान समारोह” का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें कला, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को हर साल की तरह सम्मानित किया जाएगा। साथ ही राजस्थानी लोक कलाकार सम्मेलन का आयोजन कर लोक कलाकारों की समस्याओं, सुझावों एवं कला संरक्षण को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। संस्था अध्यक्ष डॉ. स्वाति शर्मा ने बताया कि इन आयोजनों का उद्देश्य राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और कलाकारों को मंच प्रदान करना है।

तीन दिवसीय राजस्थानी लोक कला उत्सव के प्रथम दिन 19 जून 2026 को भव्य लाइव राजस्थानी लोक संगीत कंसर्ट आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोक कलाकार अपनी लोक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को प्रस्तुत करेंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवा पीढ़ी को राजस्थान की लोक कला एवं संगीत संस्कृति के प्रति जागरूक करना है। द्वितीय दिवस 20 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर “मरुधरा गौरव सम्मान समारोह” आयोजित किया जाएगा। समारोह में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजस्थानी लोक कला एवं संस्कृति को नई पहचान दिलाने वाले 11 विशिष्ट कलाकारों को “मरुधरा गौरव सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में लोक संस्कृति संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित होंगी।

उत्सव के अंतिम दिन 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय संगीत दिवस के अवसर पर राजस्थानी लोक कलाकार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेशभर के लोक कलाकार भाग लेकर कलाकारों के अधिकारों, समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर विचार साझा करेंगे। साथ ही राजस्थान के प्रत्येक जिले में लोक कलाकार कॉलोनी की स्थापना, पर्यटन विभाग एवं संगीत नाटक अकादमी के माध्यम से कलाकारों को समान अवसर प्रदान करने, सांस्कृतिक आयोजनों में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देने, रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने तथा प्रतिभाशाली कलाकारों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में उपस्थित कलाकारों को अपनी लघु प्रस्तुतियां देने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा, जिससे कलाकारों के बीच आपसी संवाद, सहयोग एवं सांस्कृतिक एकजुटता को और मजबूत किया जा सके। संस्था ने प्रदेशभर के कला प्रेमियों, संगीत प्रेमियों एवं लोक कलाकारों से इस आयोजन में अधिकाधिक सहभागिता निभाने की अपील की है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor