Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:27 am

Sunday, October 18, 2026, 8:27 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

आयुर्वेद विश्वविद्यालय : हार्टफुलनेस सेमिनार शुरू 

भीतर की शांति से ही श्रेष्ठ कार्य संस्कृति का निर्माण : शुक्ल

पारस शर्मा. जोधपुर

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर में कुलगुरु प्रोफेसर वैद्य गोविंद सहाय शुक्ल के मार्गदर्शन एवं गरिमामय उपस्थिति में सेंटर फॉर ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट के अन्तर्गत आयोजित “कंटीन्यूअस कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम (CCBP)-2026” के अंतर्गत हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट, जोधपुर के सहयोग से दिनांक 25मई से 27 मई 2026 तक विशेष सेमिनार श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है।

सेमिनार का उद्देश्य शिक्षकों, अधिकारियों एवं अध्येताओं के व्यक्तित्व विकास, मानसिक संतुलन तथा आंतरिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम की थीम “द लांगेस्ट जर्नी मे बी एन इंच विथीन” रखते हुए आत्मिक विकास एवं ध्यान साधना के महत्व पर विशेष बल दिया गया।कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर हार्टफुलनेस ट्रेनर्स श्रीमती वीणा लाहोटी एवं प्रो. विमला श्योरान,द्वारा “हार्टफुलनेस मेडिटेशन प्रैक्टिस” विषय पर व्याख्यान एवं ध्यान अभ्यास सत्र करवाया गया साथ ही अनिरुद्ध पंवार एवं गोपाल राजपुरोहित उपस्थित रहे।माननीय कुलगुरु महोदय ने अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर क्षमता निर्माण एवं आत्मिक उन्नयन से ही शैक्षणिक गुणवत्ता, कार्यकुशलता एवं सकारात्मक कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ बनाया जा सकता है।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों से ध्यान एवं मानसिक स्वास्थ्य को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर प्राचार्य पीजीआईए प्रो.चंदन सिंह, डीन आयुर्वेद प्रो.महेंद्र कुमार शर्मा,रोग एवं विकृति विभागाध्यक्ष प्रो.गोविंद प्रसाद गुप्ता,सीएचआरडी निदेशक डॉ राकेश कुमार शर्मा,परीक्षा नियंत्रक प्रो राजाराम अग्रवाल,उपकुलसचिव डॉ मनोज कुमार अदलखा,डॉ श्योराम शर्मा, डॉ दिनेश चंद्र शर्मा,डॉ चंद्रभान शर्मा,डॉ अरुण दाधीच,डॉ ऋतु कपूर,डॉ ज्ञान प्रकाश शर्मा एवं आयुर्वेद,योग एवं नैचुरोपैथी तथा होम्योपैथी महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं स्नातकोत्तर छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor