Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 12:21 am

Thursday, July 9, 2026, 12:21 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

खेल के माध्यम से शहर के पर्यटन को विश्व में पहचान दिलाएं : अतुल भंसाली 

पर्यटन से जुड़े लोगों की टूरिज्म प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग आगाज 

पारस शर्मा. जोधपुर

शहर के पर्यटन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की क्रिकेट प्रतियोगिता टूरिज्म प्रीमियर लीग का रंगारंग आगाज सोमवार सुबह एयरपोर्ट रोड के महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स पोलो मैदान में शहर विधायक अतुल भंसाली, पूर्व जिला प्रमुख पुनाराम चौधरी के बतौर मुख्य अतिथि व मेहरानगढ़ के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अजय सिंह शेखावत व अपूर्वा सिंह के विशिष्ट अतिथ्य में शुभारंभ हुआ ।

कार्यक्रम में विधायक अतुल भंसाली ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाने का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, युवा शक्ति के जागरण एवं पर्यटन विकास का सशक्त आधार भी है। जब विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ी, युवा एवं खेल प्रेमी एक मंच पर आते हैं तो शहर की संस्कृति, विरासत और पर्यटन को भी नई पहचान मिलती है। आप सभी पर्यटन से जुड़े लोगों को इस आयोजन को सार्थक करना हो तो खेल के माध्यम से सभी एक मंच पर आए और शहर की संस्कृति पर्यटन को विश्व में एक विशिष्ट पहचान मिले इसे ही अपना लक्ष्य बनाए ।
उन्होंने कहा कि जोधपुर अपनी ऐतिहासिक धरोहरों, लोक संस्कृति, खानपान एवं अतिथि सत्कार के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। यदि खेल आयोजनों को पर्यटन से जोड़ा जाए तो देश-विदेश से आने वाले खिलाड़ियों एवं पर्यटकों के माध्यम से शहर की पहचान वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत होगी।
विधायक भंसाली ने कहा कि वर्तमान समय में स्पोर्ट्स टूरिज्म तेजी से विकसित हो रहा है। मैराथन, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, एडवेंचर स्पोर्ट्स एवं पारंपरिक खेलों के आयोजन शहर की अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन उद्योग को नई दिशा प्रदान कर सकते हैं। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
उन्होंने युवाओं से खेलों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए खेल संस्कृति को बढ़ावा देना आवश्यक है। साथ ही सभी सामाजिक संगठनों, पर्यटन व्यवसायियों एवं खेल संस्थाओं को मिलकर ऐसे आयोजनों को सफल बनाने के लिए आगे आना चाहिए।

आयोजन कमेटी के नरेंद्र सिंह खींची ने बताया कि पहले दिन दो मैच खेले गए जिसमें होटल वेलकम बनाम रेडिसन व दूसरा मैच वेगा बाय ओजोन बनाम नोवोटेल के बीच खेला गया ।
कमेटी के अजय सिंह चौहान ने बताया कि पहले मुकाबले में वेलकम ने 3 विकेट खोकर 97 रन का स्कोर बनाया जवाब में आई रेडिसन 11 ओवर में ही 56 रन पर सिमट कर पवेलियन लौट गई । वेलकम ने 41 रन से जीत दर्ज कराई ।

दूसरे मैच में वेगा ने 7 विकेट खोकर 75 का लक्ष्य दिया जवाब में नोवोटेल तय ओवर तक 6 विकेट खोकर मात्र 68 रन ही बना पाई । वेगा ने 7 रन से जीत हासिल की । वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 15 दिन चलने वाले टूर्नामेंट में हर दिन 2 मैच सुबह खेले जाएंगे।

प्रतियोगिता उदघाटन में मोहन सिंह जोधा दलपत सिंह भाटी किशनवीर सिंह टूरिस्ट ड्राइवर्स यूनियन अध्यक्ष प्रेमसिंह तंवर सरवन सिंह चौहान सौरभ ठाकुर कौशल चौहान पुष्पेंद्र सिंह शुभम विशाल गौतम सहित पर्यटन से जुड़े लोग उपस्थित थे ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor