Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:21 am

Sunday, August 23, 2026, 5:21 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

हर-हर गंगे घर-घर गंगे : जल संरक्षण की ली शपथ

वंदे गंगा जल संरक्षण- जन अभियान का आगाज

पारस शर्मा. जोधपुर

जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड युवा युवतियों ने प्राचीन कुआं बावड़ियों तालाबों की साफ सफाई कर जल संरक्षण की शपथ ली ! भारत सरकार व राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित जिला स्तरीय जल संरक्षण अभियान का आगाज आज बाइजी तालाब पर भव्य कार्यक्रम से हुआ! इनमें 25 मई से 5 जून तक प्रथम चरण आयोजित किया जाएगा ! बाई जी का तालाब पर जल पूजन व पौधारोपण कर विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने कार्यक्रम की शुरुआत की ! कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री पाली सांसद पीपी चौधरी व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे!
जिला सचिव डॉ बीएल जाखड़ व सहायक राज्य संघठन आयुक्त छतर सिंह पीडीयार के निर्देशन में केरू शिक्षण संस्थान के स्काउट यूनिट लीडर राजकुमार जोशी व महालक्ष्मी बालिका विद्यालय की यूनिट लीडर विभा रानी शर्मा ने स्कूल व महाविद्यालय की स्काउट गाइड और रोवर रेंजर को जल संरक्षण जन अभियान में सफल सहभागिता करवाकर जल संरक्षण की शपथ दिलाई ! 5 जून तक चलने वाले इस कार्यक्रम में जोहड़, तालाब , बावड़ियों की साफ सफाई व श्रमदान, जन जागरूकता रेलिया, नुक्कड़ नाटक, पौधारोपण सहित जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे! 5 जून पर्यावरण दिवस पर वर्षा जल संरक्षण, जल योद्धाओं, पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य में करने वाले उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं, पंचायत व भामाशाहो को सम्मानित किया जाएगा!

राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई ! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोगाराम पटेल ने इस कार्यक्रम को केवल औपचारिक नहीं बनाकर अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया ! स्काउट गाइड ने जल संरक्षण व पर्यावरण जागरुकता नारे लगाकर कार्यक्रम में समा बांध दिया ! जिला सचिव डॉ बीएल जाखड़ ने बताया बताया कि अपने मूल उद्देश्यों की संपूर्ति हेतु स्काउट गाइड वर्ष पर्यंत पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण व शुद्धता तथा जीव दया के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता है, उसी कड़ी में पर्यावरण दिवस तक इन कार्यक्रमों को सघन रूप में आयोजित किया जाएगा! इसका नेतृत्व सी ओ गाइड निशु कवर तथा सहायक राज्य संगठन आयुक्त छतर सिंह पीडीयार करेंगे तथा विभिन्न स्काउटर गाइडर अपनी टोलिया के साथ विभिन्न जल स्रोतों पर सेवाएं देंगे!

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor