Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 12:21 am

Thursday, July 9, 2026, 12:21 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

राजीव बारासा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष निर्वाचित

पारस शर्मा. जोधपुर

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राजस्थान के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई।

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर के निर्देशानुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष निहालचंद द्वारा राजस्थान के सभी जिलों के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष घोषित किये गए।

जोधपुर से भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता, विभिन्न संस्थाओं से जुड़े व वर्तमान में अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के जिलाध्यक्ष राजीव बारासा को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जोधपुर शहर के जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

यह नियुक्ति की जानकारी मिलते ही राजीव बारासा के घर और कार्यकर्ताओं का मेला लग गया। सभी ने बारासा का मुँह मीठा करते हुए मालाएं व दुप्पटे पहना कर व ढोल बजा कर बधाईयां दीं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor