पारस शर्मा. जोधपुर
काजरी जोधपुर द्वारा ‘मेरा गांव मेरा गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत सतुलित उर्वरक उपयोग जागरूकता अभियान का आयोजन फीच गांव, धवा ब्लॉक, जोधपुर में किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, संतुलित उर्वरक उपयोग को बढावा देना तथा जैविक खाद के प्रयोग से टिकाऊ खेती की दिशा में प्रेरित करना था।
डॉ. हरि मोहन मीना (वरिष्ठ वैज्ञानिक) ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का महत्व समझाया और बताया कि इससे किसान अपनी मृदा की पोषक स्थिति जान सकते हैं। किसानों को मृदा का नमूना लेने का तरीका समझाया, जिससे सही परिणाम प्राप्त हो। रासायनिक खाद का संतुलित प्रयोग करने की तकनीक समझाई गई, ताकि कम लागत में अधिक फसल उत्पादन हो।
सूक्ष्म पोषक तत्व की कमी दूर करने के उपाय बताए गये, जिससे फसलों की गुणवत्ता और उपज बेहतर हो। डॉ. वदिता कुमारी (वैज्ञानिक) ने किसानों को जैविक खाद और कम्पोस्ट खाद बनाने एवं उपयोग करने के तरीके बताए।




