पारस शर्मा. जोधपुर
सारथी यूथ फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने बताया कि फाउंडेशन सदस्य व समाजसेवी राजेश की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती संगीता की अष्टम पुण्यतिथि पुण्यतिथि पर जोधाणा वृद्धाश्रम महामंदिर में वृद्धजनों को भोजन प्रसादी कराकर सेवा कार्य किया गया।
राजेश ने बताया कि धर्मपत्नी की पुण्यतिथि पर वृद्धजनों की सेवा कर वृद्धजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। गहलोत ने आमजन से अपील की है कि हम सबको अपनी वैवाहिक वर्षगांठ, जन्म दिवस व पुण्यतिथि पर सेवा कार्य करना चाहिए। जोधाणा वृद्धाश्रम के रतन सिंह गहलोत ने फाउंडेशन सदस्यों का आभार प्रकट किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष पूजा सुराणा, एस.के.पुरोहित, दिनेश मेवाड़ा, सुनीता सोलंकी, राजेश, मोनिका, सोनिका, रोहित, आशा कंवर जोधा, दीपक शर्मा, मोहित गहलोत, शेफाली, अभियुदय, वेदांश आदि उपस्थित थे।




