Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:40 am

Sunday, August 23, 2026, 4:40 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

एएसआई बनने पर आचार्य का हुआ सम्मान

राखी पुरोहित. जोधपुर

जोधपुर शहर के हृदय स्थल जालोरी गेट पर जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में कार्यरत एवं स्पोर्ट्स गुरु एएसआई बनने पर विनोद आचार्य का अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ एवं श्री परशुराम चिकित्सा संघ द्वारा हार्दिक अभिनन्दन किया गया।

अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ प्रदेशाध्यक्ष अंकित पुरोहित ने बताया कि जोधपुर निवासी विनोद आचार्य के एएसआई बनने पर अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के एडवोकेट संजीव व्यास, विक्रान्त दवे, नरेश व्यास, रक्तवीर नरेंद्र राठौड़, आशीष पुरोहित, विनोद चौहान, कमल किशोर सैन, कुलदीप सारस्वत, भार्गव, अभिषेक सैन, राजेश सिंघवी, नटवर रंगा एवं श्री परशुराम चिकित्सा संघ द्वारा माल्यार्पण कर, साफा पहनाकर दुपट्टा ओढ़ाकर हार्दिक अभिनन्दन किया।

आयोजित कार्यक्रम में एएसआई आचार्य ने कहा कि आप द्वारा जोधपुर की अपणायत की तर्ज पर सम्मान दिया वह हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि इस पद पर पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से सेवा कार्य करूंगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor