राखी पुरोहित. जोधपुर
जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सिंधु महल में आयोजित होने वाला 15 वां सिंधु समर कैंप छती देवी व लेखूमल पारवानी की स्मृति में सिंधी वेलफेयर एंड मेडिकल सोसायटी की ओर से हर साल की तरह उत्साह और पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ आरंभ हुआ

शिविर के अध्यक्ष कन्हैया लाल टेवानी वह उपाध्यक्ष दिनेश भंबानी ने बताया स्केटिंग, योगा, एक्यूप्रेशर, , कराटे, सेल्फ डिफेंस, इंग्लिश स्पोकन, एरोबिक्स जुंबा सिंधी भाषा, सिंधी नृत्य व व्यंजन, आर्ट एंड क्राफ्ट, आइसक्रीम फालूदा फ्यूजन डिश, वेस्टर्न डांस, ब्यूटीशियन, एंकरिंग, मेहंदी, सिलाई, लीगल नॉलेज कोर्स आदि का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया गया । इस समर कैंप के दौरान लगभग 1050 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ और
कैंप कोऑर्डिनेटर राजकुमार परमानी ने बताया कि रोजाना 6 घंटे खेल-खेल में बच्चों के कौशल विकास पर जोर दिया जा रहा है
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छुपी प्रतिभाओं को निखारना उन्हें अपनी संस्कृति से जोड़ना है इस कैंप के दौरान दीपक मोटवानी, जय कृपलानी, राजू आसवानी ललित खटवानी, शमा, आशा, पुलकित बाजपेई राजेश ,लता व शेर सिंह आदि ने सेवाएं दीं




