Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:20 am

Sunday, August 23, 2026, 5:20 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर में एनसीसी इंटर ग्रुप स्पोर्ट्स और शूटिंग प्रतियोगिता 2026 का आयोजन

पारस शर्मा. जोधपुर

जोधपुर की द उम्मेद स्कूल में 2 राज आर्म्ड एनसीसी की तरफ़ से ग्रुप कमांडर कर्नल जेएस राठौड़ सेना मैडल के निर्देशन और 2 राज आर्मड के कमांडिंग अधिकारी कर्नल हर्षवीर सिंह की अगुवाई में कैम्प के साथ साथ इंटर ग्रुप स्पोर्ट्स एंड शूटिंग कम्पटीशन ( IGSSC-2026) का आयोजन किया जा रहा हैं।

इस प्रतियोगिता में सम्पूर्ण राजस्थान के चयनित एनसीसी कैडेट्स ने अपनी फायरिंग दक्षता का प्रदर्शन किया । इसमें.22 ओपन साइट और पीप साइट के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल तथा एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

एएनओ संग्राम सिंह भाटी ने बताया कि इस अवसर पर ग्रुप कमांडर जेएस राठौड़ सेना मेडल और लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवीर सिंह ने चारों ग्रुप से विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए । ग्रुप कमांडर जेएस राठौड़ ने कैडेट्स को अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने और अपने सपने पूरा करने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने बताया कि अनुशासन और मेहनत से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता हैं ।

कर्नल हर्षवीर सिंह ने कैडेट्स को सोशल मीडिया का संयमित इस्तेमाल कर अपनी ऊर्जा को अपने लक्ष्य प्राप्ति और देश सेवा में लगाने का आह्वान किया ।एनसीसी की राज्यस्तरीय समिति के सदस्य आईदानराम चौधरी ने बताया कि एनसीसी युवाओं में देशभक्ति की भावना विकसित करने के साथ साथ कॅरियर के बेहतरीन अवसर भी प्रदान करती है तथा अनुशासित जीवनशैली विकसित करती है जो आज के दौर में बहुत आवश्यक है ।

इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में ग्रुप मुख्यालय के निर्देशन में 2 राज आर्मड NCC के पदाधिकारी सूबेदार सतनाम सिंह, सुंदर सिंह, नायब सूबेदार अमर सिंह, संजय कुमार, हवलदार भैरू सिंह, मुबारकखान, अजीत सिंह , कप्तान सिंह तथा एएनओ लेफ्टिनेंट हेमलता नथावत, जीसीआई विजय लक्ष्मी, सेकंड ऑफिसर पतराज, खिमेश पंवार, दिलीप सिंह राजपुरोहित, श्रवण सैन, शशि पुरोहित, सीमा मीणा, आदि ने भाग लिया ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor