Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:20 am

Sunday, August 23, 2026, 5:20 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

महात्मा गांधी अस्पताल में नवाचार : रामाश्रय वार्ड के वृद्ध मरीजों को मिलेगी विशेष पौष्टिक डाइट

पारस शर्मा. जोधपुर 

महात्मा गांधी चिकित्सालय, जोधपुर में मानव सेवा की नई मिसाल कायम करते हुए हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट ने रामाश्रय वार्ड में भर्ती वृद्ध मरीजों के लिए निःशुल्क विशेष पौष्टिक डाइट सेवा प्रारंभ करने का सराहनीय कदम उठाया है।

ट्रस्ट द्वारा अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह भाटी को अनुमति हेतु प्रार्थना पत्र सौंपा गया, जिसमें रामाश्रय वार्ड के लिए विशेष डाइट सेवा शुरू करने की अनुमति मांगी गई है। डॉ. फतेह सिंह भाटी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से यह सेवा प्रारंभ की जा रही है।

हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पोहानी ने बताया कि ट्रस्ट गांधी जयंती 2 अक्टूबर से थैलेसीमिया वार्ड में प्रतिदिन बिस्किट, जूस, लस्सी, फल आदि का वितरण करवा रहा है। इसी कड़ी में अब रामाश्रय वार्ड के बुजुर्ग मरीजों के लिए भी यह सेवा हमेशा के लिए प्रारंभ की जा रही है। यह संपूर्ण सेवा श्रीमती तेज कंवर, किचन विभाग प्रभारी, MGH के सानिध्य एवं नेतृत्व में संचालित होगी। इस सेवा की प्रेरणा स्त्रोत भी श्रीमती तेज कंवर ही रही हैं, जिनके अथक प्रयासों से थैलेसीमिया मरीजों को पहले से ही प्रतिदिन डाइट उपलब्ध हो रही है।

इस अवसर पर रामाश्रय वार्ड के नोडल अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी, वार्ड प्रभारी रेखा शर्मा तथा हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट की सदस्य नीलम जैन भी उपस्थित थीं। सभी ने इस मानवीय पहल की सराहना की। अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह भाटी ने कहा कि रामाश्रय वार्ड 25 मई 2026 को प्रारंभ हुआ है। हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट का यह कदम वृद्ध मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहायक होगा।चिकित्सालय प्रशासन ट्रस्ट के इस सेवा भाव का स्वागत करता है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor