Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:20 am

Sunday, August 23, 2026, 5:20 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज : महिला सशक्तिकरण के लिए बिजनेस वर्कशॉप आयोजित

कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्रीमती निरूपा पटवा एवं विशेष वक्ता रचना शाह का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

राखी पुरोहित. जोधपुर

महिला सशक्तिकरण विषय पर जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस आयोजन की विशेष अतिथि समूह की फेडरेशन ऑफिसर अध्यक्षा श्रीमती निरूपा पटवा थीं। कार्यक्रम का आयोजन समूह की सदस्य द्वारा किया गया।

जायंट्स ग्रुप समाज सेवा के विभिन्न कार्य के वर्ष भर करता है, साथ ही महिलाओं के इस ग्रुप में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाता है। उसी के तहत सेवा विथ बिज़नेस सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्रीमती निरूपा पटवा एवं विशेष वक्ता रचना शाह का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

इस आयोजन में बिजनेस ऑपर्च्युनिटी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य एवं आर्थिक समृद्धि कैसे प्राप्त की जा सकती है, इस विषय पर सभी ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने ऑनलाइन कंपनी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी का जॉइंट वेंचर होने के कारण पूर्णतः विश्वसनीय कंपनियां हैं। इसके साथ जुड़कर महिलाएं अच्छी आय अर्जित कर सकती हैं।
निरूपा पटवा ने बताया कि सेमिनार में लगभग 60 महिला सदस्यों की उपस्थिति रहीं।

कार्यक्रम में निशा बुरड, प्रोमिता मेहता, अलका मेहता, ऋतु अरोड़ा, चंद्रा जैन, पूर्णिमा सिंघवी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अल्पाहार की भी विशेष व्यवस्था की गई। साथ ही मनोरंजन हेतु तंबोला गेम एवं लक्की ड्रॉ का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि एवं वक्ता एनडी इवेंट के रचना शाह विशेष रूप से सूरत से पधारे थे। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए सेवा का यह प्लेटफॉर्म एक बेहतरीन अवसर है। कार्यक्रम का संचालन मंजुला अरोड़ा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्य अत्यंत प्रसन्न एवं उत्साहित नजर आए।

अध्यक्ष तारा सोलंकी ने कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि किस प्रकार महिलाएं एक दूसरे की व्यापार के माध्यम से मदद कर सकती हैं और उनके साथ काम करके कैसे बढ़ोतरी की जाए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor