Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 12:21 am

Thursday, July 9, 2026, 12:21 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन अधिकार यात्रा निकाली

पारस शर्मा. जोधपुर

जोधपुर शहर विधानसभा के शास्त्री नगर ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास गोदारा के नेतृत्व में जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज झालामंड मंडल में केन्द्र व राज्य सरकार की कथित जन विरोधी नीतियों के कारण बढ़ती मंहगाई ,बेरोजगारी, नीट का पेपर लीक व पानी बिजली, रोड़ ,सीवरेज, सफाई व्यवस्थाओं को लेकर उत्पन्न समस्याओं के विरूद्ध कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन अधिकार यात्रा निकाली। जिसमें स्थानीय जनता की भी भागीदारी रही।

साथ ही राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर सरकार को चेताया जोधपुर में पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर स्थानीय महिलाओं ने खाली पानी के मटके फोड़ कर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक मनीषा
पंवार ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जोधपुर में जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हर वार्ड स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्त्ता जनता के साथ मिलकर को उग्र आंदोलन करेंगे।

सरकारी विभागों में प्रशासन जनता की समस्याओं की सुनवाई नहीं करता। सरकार जोधपुर में पीने के पानी समय पर नहीं दे पा रही है। चार-चार दिन में एक बार दिन में पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। गर्मी में बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही। बार बार हाई, लो वोल्टेज होने से जनता के घरों में उपकरण जल रहे हैं। लोगों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं हैं।

इसी क्रम में जिला महासचिव व ब्लॉक प्रभारी लियाकत अली रंगरेज ने भी बढती मंहगाई, बेरोजगारी पर बात रख सरकार को घेरा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाल नारेबाजी की, जिसमें प्रदेश सचिव नरपत पन्नू, जिला सचिव विमला गुर्जर, भंवर सियोल, सुरेश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश जोशी, परसराम प्रजापति, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर गुर्जर, निवर्तमान पार्षद मूमल प्रजापत, नेनाराम प्रजापत, मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह राजपुरोहित, श्याम लांबा, ज्ञानेश्वर सिंह भाटी, समंदर सिंह, मुनालाल प्रजापत, उगमराज प्रजापत, विश्नाराम प्रजापत, बाबूलाल प्रजापत, बाबू खां तेली, अमर सिंह, नीलम सामरिया, सतोष पंवार, शिव लोदवाल, इन्द्रा विश्नोई, भीवराज, धनराज, प्रवीण, श्याम प्रजापत, जोगसिंह, अविनाश, श्याम आदि मौजूद थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor