Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 7:34 am

Sunday, October 18, 2026, 7:34 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

विश्व दुग्ध दिवस : सरस डेयरी द्वारा नवाचार

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

आज विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर सरस डेरी, जोधपुर द्वारा प्रबंध संचालक अशोक सिंह भाटी के मार्गदर्शन में तीनों बड़े अस्पतालों में मरीजों व परिजनों को शीतल छाछ-लस्सी वितरण का सराहनीय नवाचार किया गया।

1. मथुरा दास माथुर अस्पताल
2. उमेद अस्पताल
3. महात्मा गांधी अस्पताल

इस पुनीत कार्य को महेश गौड़, मार्केटिंग मैनेजर, रविंद्र शेखावत, प्रवीण वैष्णव, जयपाल, नरेश व सरस डेरी की पूरी टीम ने संपन्न किया। महात्मा गांधी चिकित्सालय, जोधपुर में यह वितरण डॉ. फतेह सिंह भाटी के मार्गदर्शन से किचन विभाग प्रभारी श्रीमती तेज कंवर सांखला के नेतृत्व में कराया गया। सरस डेयरी के महेश गौड़ व रविंद्र शेखावत ने तेज कंवर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “तेज कंवर ने स्वयं साथ चलकर मरीजों तक छाछ-लस्सी वितरण कराया। उनके सहयोग व व्यवस्थागत मार्गदर्शन से ही यह कार्यक्रम सफल हो पाया। हम उनका हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।”

इस अवसर पर तेज कंवर सांखला ने बताया कि “अधिक मास सनातन धर्म में दान, धर्म और पुण्य का विशेष मास माना गया है। गर्मी के समय मरीजों व परिजनों को शीतल पेय का वितरण करना वास्तव में ‘महादान’ के समान है। सरस डेयरी की यह पहल जनसेवा की मिसाल है।” तेज कंवर सांखला ने प्रबंध संचालक महोदय अशोक सिंह भाटी व सरस डेयरी की पूरी टीम का इस मानव सेवा कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

दूध का दिवस सेवा का मान, सरस ने बढ़ाया सम्मान
अधिक मास में शीतल दान, बना रोगियों का वरदान।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor