Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:09 am

Thursday, July 9, 2026, 4:09 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

एम्स हॉस्पिटल ने लिया पक्षियों के दाना पानी का संकल्प

राखी पुरोहित. जोधपुर 

फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा द्वारा जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज जोधपुर का , भीषण गर्मी में पक्षियों के संरक्षण के लिए , परींडे लगाओ अभियान लगातार जारी है.
अध्यक्ष तारा सोलंकी ने बताया कि रॉयल लेडीज ग्रुप के शपथ ग्रहण समारोह में पाँच सौ परिंडे लगाने का लक्ष्य बनाया था , जिसके तहत , संस्था प्रतिदिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों एमडीएम हॉस्पिटल ,सरदार दून स्कूल, पार्क , मंदिर आदि में पक्षियों के लिए परींडे वितरित कर रही है ,और पक्षियों की देखभाल कर रही है ,आमजन को भी पक्षियों के दाना पानी के लिए प्रेरित कर रही है.

ग्रुप की संरक्षक निरूपा पटवा ने बताया कि इसी क्रम में एम्स हॉस्पिटल के गेट न एक गेट न तीन ब्लड बैंक आदि के आस पास मेडिकल कर्मचारी स्टाफ आदि ने बड़े उत्साह से परींडे लगाए और सभी गेट कि गार्ड आदि सभी ने पक्षियों के दाना पानी की व्यवस्था का संकल्प लिया,

हॉपस्पिरल के प्राचार्य ने निरूपा पटवा एव उनकी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया और आभार व्यक्त किया

ब्लड बैंक के गंगासिंह राठौड़ ने बताया की प्रकृति की रक्षा के लिए प्रबंधन ने निरुपा पटवा से निवेदन किया की वो आए और हॉस्पिटल में सभी के साथ मिलकर यह अभियान चलाए जिससे आमजन में प्रकृति पशु पक्षी से प्रेम यह संदेश जाए

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor