दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
लोक संगीत माड शोध संस्थान, राजस्थान, जोधपुर द्वारा तिथि अनुसार जोधपुर स्थापना दिवस के अवसर पर 25 जून 2026 को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं समाचार पत्रों से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
संस्थान के अध्यक्ष आनन्द कल्ला ने बताया कि पत्रकार समाज और लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जो निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य करते हैं। इसी उद्देश्य से स्थापना दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
संस्थान के सचिव सुमनेश व्यास ने बताया कि समारोह में जोधपुर के विभिन्न समाचार पत्रों, टीवी चैनलों एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत पर भी प्रकाश डाला जाएगा।
लोक संगीत माड शोध संस्थान द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह जोधपुर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पत्रकारिता जगत को समर्पित एक विशेष आयोजन होगा।




