Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:25 am

Sunday, October 18, 2026, 8:25 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सुचेता कृपलानी शिक्षण संस्थान में लगाया वाटर कूलर : 600 दिव्यांग बच्चों को मिलेगा ठंडा पानी

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज की ओर से गर्मी से राहत देने के लिए विकलांग दिव्यांग बच्चों के लिए माणकलाव स्थित सुचेता कृपलानी शिक्षण संस्थान में वाटर कूलर लगाया गया है। फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा ने बताया कि अस्सी लीटर की टंकी का, 36 हज़ार की लागत का वाटर कूलर लगाया गया है। इससे 600 दिव्यांग बच्चों को ठंडा पानी मिल सकेगा।

इसमें प्रमुख सहयोगी नीलू शर्मा रहे, उन्होंने अपने पति अशोक शर्मा की स्मृति में अन्ना पैकर्स के नाम से लगाया। जिसमे अंकिता परिहार आदि सदस्यों की उपस्थिति रही। नीलू शर्मा ने बताया कि जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज जोधपुर का भीषण गर्मी में जीवों के संरक्षण के लिए पानी पिलाने का अभियान लगातार जारी है

अध्यक्ष तारा सोलंकी ने बताया कि रॉयल लेडीज ग्रुप के शपथ ग्रहण समारोह में पांच सौ परिंडे लगाने का लक्ष्य बनाया था। सुचेता कृपलानी संस्थान में भी पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए। अभियान के तहत  संस्था प्रतिदिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों एम्स हॉस्पिटल, एमडीएम हॉस्पिटल, सरदार दून स्कूल, पार्क, मंदिर आदि में पक्षियों के लिए परिंडे वितरित कर रही है और पक्षियों की देखभाल कर रही है। आमजन को भी पक्षियों के दाना पानी के लिए प्रेरित कर रही है।

ग्रुप की संरक्षक निरूपा पटवा ने आने वाले समय में भी वहां की आवश्यकता पर चर्चा की और इसी क्रम में सभी के लिए स्टील की थालियों की जरूरतें बताई गई। उन्होंने जल्द ही नीलू शर्मा द्वारा पूरा करने का आश्वासन दिया।
संस्थान में बड़े उत्साह से परिंडे भी लगाए गए और वहां से विकलांग भाइयो आदि सभी ने पक्षियों के दाना पानी की व्यवस्था का संकल्प लिया। संस्थान के लक्ष्मण सिंह व रसोई प्रमुख जसु महाराज ने निरूपा पटवा एव उनकी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया और आभार व्यक्त किया।

संस्थापक भेरूसिंह भाटी ने बताया कि प्रकृति की रक्षा के लिए प्रबंधन ने ग्रुप से निवेदन किया कि वो आए और वाटर कूलर और परिंडे आदि के लिए, सभी के साथ मिलकर यह कार्य करें और जिससे आमजन में प्रकृति पशु पक्षी से प्रेम का यह संदेश जाए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor