Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:31 am

Thursday, July 9, 2026, 1:31 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

अमर शहीद बालमुकुंद बिस्सा की 84वीं पुण्यतिथि 19 जून को सेवा दिवस के रूप में मनाई जाएगी

राखी पुरोहित. जोधपुर 

मारवाड के स्वतंत्रता आंदोलन में अपना अमूल्य योगदान देने वाले जननायक अमर शहीद बालमुकुंद बिस्सा की 84वीं पुण्यतिथि शुक्रवार 19 जून को प्रातः 9 बजे जालोरी गेट स्थित बिस्सा सर्किल पर श्रद्धा व सेवा दिवस के रूप में मनाई जाएगी।

अमर शहीद बालमुकुंद बिस्सा स्मृति संस्था के गोल्डी बिस्सा व सुरेश बिस्सा ने बताया कि कार्यक्रम में स्वस्तिवाचन, शांति पाठ, ईशावास उपनिषद का पाठ एवं मंत्र पुष्पांजलि अर्पित कर आमजन द्वारा देश भक्ति के नारे लगाये जाएंगे तथा विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मारवाड़ के स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका पर इतिहासकार प्रो. डाॅ. एसपी व्यास, प्रो. जहूर खां मेहर एवं अन्य इतिहारकार, इतिहासविद्, शोधार्थी व वक्ताओं द्वारा उद्बोधन दिया जाएगा।

सेवा दिवस पर जीव दया व मानव सेवा के तहत गरीबों में भोजन के पैकेट वितरण, गौशाला में चारा वितरण तथा अनाथालय में फल व बिस्किट दिये जाएंगे। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी व शहर गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor