Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:50 am

Sunday, August 23, 2026, 8:50 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा के 15 दिवसीय बाल संस्कार शिविर का समापन

राखी पुरोहित. जोधपुर 

भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा आयोजित 15 दिवसीय बाल संस्कार शिविर का समापन समारोह शनिवार को अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत, योग एवं प्रशिक्षण सत्रों के साथ हुआ तथा प्रातः 9 बजे प्रांतीय उपाध्यक्ष गिरीश लोढ़ा के सान्निध्य में समापन समारोह आयोजित किया गया।

समारोह का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर शाखा संरक्षक द्वारकालाल माथुर, शाखा अध्यक्ष सुरेशचंद्र भूतड़ा, जोधपुर जिला महिला समन्वयक श्रीमती अर्चना बिड़ला एवं मोहल्ला विकास समिति के सचिव रमेश नाथ माथुर मंचासीन रहे।

अपने उद्बोधन में श्रीमती अर्चना बिड़ला ने बाल संस्कार शिविरों की आवश्यकता एवं बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में संस्कारों की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी बच्चों ने सामूहिक देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। प्रतिभागी बालिका यशिका सोनी ने सभी बच्चों की ओर से आभार व्यक्त किया।

शिविर में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सहभागिता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में लगभग 40 प्रतिभागी बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा मोहल्ला विकास समिति का विशेष सम्मान करते हुए उन्हें आभार-पत्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शोभा आंचलिया ने संस्कार विषयक प्रेरक गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि गिरीश लोढ़ा ने अपने आशीर्वचन में बच्चों को जीवन में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति एवं उच्च संस्कारों को अपनाकर आदर्श नागरिक बनने का संदेश दिया।

समारोह में राजेन्द्र कुमार मंत्री, अरुण कुमार कच्छवाह, एन.डी. शाह, संतोष परिहार, रेनू नेपालिया, तरुणा मोहनोत, सीमा बिड़ला, उमा काबरा, मधु भूतड़ा, राजेन्द्र भूतड़ा सहित मोहल्ला विकास समिति के सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन संस्कार संयोजिका श्रीमती मंजू जैन ने किया तथा अंत में शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद्र भूतड़ा ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। अल्पाहार एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor