Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:17 am

Sunday, August 23, 2026, 8:17 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

स से समर कैंप और समर कैंप यानी सिंधी व्यंजन- क्यों मुंह में पानी आ गया!

समर कैंप का समापन कल शाम 6 बजे सांस्कृति संध्या के साथ होगा

राखी पुरोहित. जोधपुर

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 9 सेक्टर स्थित सिंधु महल में 15वां और 18 दिवसीय निशुल्क सिंधु समर कैंप चल रहा है। छती देवी व लेखूमल पारवानी की स्मृति में सिंधी वेलफेयर एंड मेडिकल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित
समर कैंप के 17वें दिन बच्चों ने सिंधी व्यंजन और नॉन-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया।

शिविर के अध्यक्ष कन्हैयालाल टेवानी वह उपाध्यक्ष दिनेश भंबानी ने बताया कि कैंप के 17 वे दिन को सिंधु महल में उत्साह, रोमांच, रचनात्मकता और मनोरंजन से सराबोर नजर आया।

नॉन-फायर कुकिंग और सिंधी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सिंधी व्यंजनों में मीठे चावल, चना, सिंधी कड़ी, चावल, साई भाजी, पुलाव, दाल पकवान, करेला, सिंधी पकौड़ा, बीय पताटा, कोकी, मीठी मानी, बेसन जी टिक्की, संयु पटाटा, बरियल भिंडी, सजा सेल फूलका, वदियु पटाटा, सिंधी खोराक, सिंधी गुवार, मोहन थाल, थादल, शरबत और डोधा,सिंधी खोराक, सिंधी गवार बनाया।

नॉन-फायर कुकिंग में सैंडविच, फ्रूट चाट, स्प्राउट्स सलाद, ठंडे पेय पदार्थ, फालूदा शाही टुकड़ा, मैंगो रबड़ी फालूदा, केक, सहित कई स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन तैयार किए। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुति और सजावट ने सभी का मन मोह लिया। आरती आई दासानी, पूनम पंजवानी, लता धनवानी, प्रियंका पमनानी, मधुबाला जेन, रेणुका शर्मा, सुमी बलवानी, गीता खेतानी ने बच्चों द्वारा तैयार व्यंजनों और गतिविधियों का अवलोकन किया।

कैंप कोऑर्डिनेटर राजकुमार परमानी और ललित खटवानी ने बताया कि
इस शिविर का समापन 14 जून रविवार शाम 6.00 बजे सांस्कृतिक संध्या के साथ किया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor