राइजिंग भास्कर. जोधपुर
जायंट्स ग्रुप आँफ ब्लू सिटी द्वारा मानव सेवा गतिविधियो के अंतर्गत बुधवार को ग्रुप की और से बेसहारा, लावारिस महिलाओ की सेवा में कार्यरत संस्थान नारी अपना घर में सदस्यो की ओर से सेवा कार्य किये गये। इस मौके पर साड़ियां, सलवार सूट का वितरण गजेन्द्र मेहता, वीरेन्द्र मोहनोत, कन्हैयालाल अरोड़ा, गिरिराज अरोड़ा, आम का वितरण वीरेन्द्र मोहनोत व राजेश मेहता ने किया।
नारी अपना घर विशेष रूप से बेघर,असहाय, बीमार या मानसिक रूप से अस्वस्थ महिलाओं को आश्रय, इलाज और नया जीवन देने का काम करता है। इस समय इस आश्रम में 110 महिलाएं निवास करती हैं l इस कार्यक्रम में वीरेन्द्र मोहनोत, राजेश मेहता, कन्हैयालाल अरोड़ा, एस के कांकरिया, लखपत भण्डारी, गिरिराज अरोड़ा, मातृशक्ति श्रीमती मंजू अरोड़ा, मातेश्वरी अरोड़ा की गरिमामय उपस्थिति रही l




