Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:52 am

Thursday, July 9, 2026, 1:52 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

राइजिंग भास्कर की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में 8 ब्रांड एंबेसडर नियुक्त…ग्रीन गैलरी में सर्टिफिकेट वितरित

राखी पुरोहित. जोधपुर

श्री जागृति संस्थान की ओर से बुधवार को ग्रीन गैलरी पुलिस लाइन जोधपुर में आयोजित काव्य गोष्ठी में राइजिंग भास्कर ब्रांड एंबेसडर के सर्टिफिकेट अतिथियों के हाथों वितरित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रीन गैलरी के डायरेक्टर और फाउंडर सीए संजय भंडारी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जागृति संस्थान के अध्यक्ष राजेश भैरवानी ने की। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार हंसराज बारासा हंसा थे। अतिथियों ने सुश्री ज्योति तातेड़ पुत्री श्री तारा चंद तातेड़ को आध्यात्मिक जीवन विकास, सुश्री पायल चोपड़ा पुत्री श्री हंसराज चोपड़ा को ध्यान एवं जीव प्रबंधक, श्री नरेंद्र सुराणा पुत्र श्री हरक मल सुराणा को गौ सेवा, श्री विवेक लुंकड़ पुत्र श्री पारस राज लुंकड़ को वन्य जीव संरक्षण, श्रीमती आशा पटवा पत्नी श्री लोकेश पटवा को पक्षी संरक्षण, श्रीमती रितु लुंकड़ को बालिका शिक्षा, और गज शुश्रुषा ट्रस्ट को युवा नेतृत्व का राइजिंग भास्कर ब्रांड एंबेसडर का सर्टिफिकेट वितिरत किया।

इसी तरह समाजसेवी श्रीमती विमला गट्‌टानी पत्नी श्री रमेश चंद्र गट्‌टानी को साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता का राइजिंग भास्कर ब्रांड एंबेसडर का सर्टिफिकेट वितरित किया। इस मौके पर सभी ब्रांड एंबेसडर का माला पहनाकर स्वागत किया गया और अतिथियों की ओर से सर्टिफिकेट वितिरत किया गया। गज शुश्रुषा ट्रस्ट की ओर से सभी सर्टिफिकेट श्रीमती रितु लुंकड़ और श्री पारसराज लुंकड़ ने ग्रहण किए। कार्यक्रम के आरंभ में राइजिंग भास्कर के ग्रुप एडिटर दिलीप कुमार पुरोहित और एडिटर इन चीफ राखी पुरोहित ने अतिथियों का स्वागत किया और सभी ब्रांड एंबेसडर का स्वागत किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor