Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:20 am

Sunday, August 23, 2026, 5:20 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

महाराजा सरदार सिंह मेमोरियल छात्रावास एवं खेल केंद्र के 15 छात्रों का सरकारी सेवा में चयन होने पर हुआ सम्मान

छात्र लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करें सफलता अवश्य मिलेगी : ब्रिगेडियर महेंद्र सिंह जोधा

सुनील वर्मा. जोधपुर

महाराजा सरदार सिंह मेमोरियल छात्रावास में खेल केंद्र जोधपुर के 15 छात्रों का सरकारी सेवा में चयन होने पर बुधवार को हॉस्टल सभागार में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर महेंद्र सिंह जोधा ने कहा कि खुशी का अवसर हैकी 15 विद्यार्थीअपनी मेहनत के बल पर सरकारी सेवा में चयनित हुए हैं । उन्होंने कहाकी कड़ी मेहनत करने वालों को सफलता अवश्य मिलती है । कभी असफलता से निराश नहीं हो और सफलता प्राप्ति तक लक्ष्य के अनुसारमेहनत करते रहे ।उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखें और मन में यह रखें कि यह कार्य में कर सकता हूं ।

कार्यक्रम अध्यक्ष जेएनवीयू बॉटनी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ज्ञान सिंह शेखावत ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रतिस्पर्धा के युग में कड़ी मेहनत की आवश्यकता है ।एक लक्ष्य बनाकरअपना अध्ययन करते रहें ।

छात्रावास निदेशक सेवानिवृत्ति डीआईजी बीएसएफअर्जुन सिंह राठौड़ ने इसअवसर पर बताया कि महाराज सरदार सिंह मेमोरियल छात्रावास एवं खेल केंद्र से निरंतर छात्रों का सरकारी सेवा में चयन हो रहा है ।छात्र अपने अध्ययन के प्रति गंभीर हैं । उन्होंने चीनी छात्रों की सफलता पर खुशी जाहिर की और कहां की निरंतर प्रयास जारी रखें ।कार्यक्रम को राजेंद्र सिंह लीलियाँ ने संबोधित करते हुए कहा की यह हर्ष और खुशी का विषय है कि छात्रावास के 15 छात्र अपनी मेहनत के बल पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित हुए हैं । ऐसे कार्यक्रम का उद्देश्य चयनित छात्रों का मनोबल बढ़ाना है व अन्य छात्रों को भी इससे प्रेरणा मिलती है । छात्रावास के वार्डन चैन सिंह ने आभार व्यक्त किया ।

छात्रावास में सेना व एयर फोर्स की विभिन्न कैटेगरी में चयनित होने पर छात्र झुंझार सिंह राठौड़ खिरजा, चंदन सिंह भाटी जेलू, प्रमोद सिंह ऊंटवालिया ,सवाईपाल सिंह दुर्गावतान, शेर सिंह राठौड़ गड़ा ,दिलीप सिंह इंदा, बहादुर सिंह चौहान सोई तरा ,सुमित्रा सवाई सिंह तिबणा, नव ज्योत सिंह भाटी बल्डाना, शिवराज सिंह इंदा डिगाड़ी,नेपाल सिंह राठौड़ सेतरावा, महिपाल सिंह राठौड़ केतु ,पर्वतराज सिंह राठौड़ बैठवासिया, सरजीत सिंह करनोत चांदसमा व प्रकाश सिंह इंदा बेलवा का अतिथियों द्वारा मालाएं पहनाकर सम्मान किया गया ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor