Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:20 am

Sunday, August 23, 2026, 5:20 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

समाजसेवी भामाशाह एवं मारवाड़ रत्न श्याम सा कुम्भट ने जन सेवा एवं स्वास्थ्य संस्थान का उद्घाटन किया

सुनील वर्मा. जोधपुर 

जनसेवा एवं स्वास्थ्य संस्थान जोधपुर का गुरुवार को विधिवत उद्घाटन समाजसेवी भामाशाह एवं मारवाड़ रत्न श्याम सा कुम्भट के कर कमलों से हुआ। जनसेवा एवं स्वास्थ्य संस्थान, शक्ति कॉलोनी,रातानाडा, जोधपुर का विधिवत उद्घाटन श्री श्याम सा कुंभट द्वारा किया गया।

श्री श्याम सा कुंभट ने आज संस्थान के संस्थापक संतु सिंह मेड़तिया, अध्यक्ष एडवोकेट विजय शर्मा को नई जन हित मे जन सेवा व स्वास्थ सेवाएं करने हेतु मन से आशीर्वाद दिया और कहा कि आप इस क्षेत्र में निरंतर जनसेवा, स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रगति करते रहें।

एडवोकेट विजय शर्मा ने बताया कि आज न्यूरो थैरेपिस्ट संतु सिंह तथा मेड़तिया जी ने श्याम सा कुंभट का दो दिन पूरा हेल्थ चेक उप बिना मशीन व बिना दवाई के न्यूरोथेरिपी की पद्धति से किया व साथ ही उनके हाथ का दर्द एवं घुटनों का दर्द को भी ठीक करके उन्हे राहत पहुंचाई गई। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट विजय शर्मा, संरक्षक प्रेम सिंह , चेनाराम और भाविक सिंह मेड़तिया उपस्थित रहे। जनसेवा एवं स्वास्थ्य संस्थान जोधपुर व राष्ट्रहित में अपनी सेवाओं देने के लिए सदेव तत्पर रहेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor