राखी पुरोहित. जोधपुर
सिंधी समाज की आस्था और गुरु भक्ति का प्रतीक माने जाने वाले स्वामी
टेऊराम महाराज का चालिया महोत्सव 9 जून मंगलवार से चौपासनी हाउसिंग बोर्ड तीसरी पुलिया स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम और चौपासनी रोड,ज्वाला विहार,झूलेलाल मार्ग के सामने प्रेम प्रकाश आश्रम ज्वाला विहार स्थान पर मनाया जा रहा है।
गुरुवार को तीसरी पुलिया स्थित श्री प्रेम प्रकाश आश्रम जोधपुर के संत जीतू राम जी के सानिध्य में सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संत ने कहा कि भगवान के घर में देर है, पर अंधेर नहीं है। ज्ञान भक्ति सत्संग में लोग प्रतिदिन बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं।
गुरुवार को उक्त कार्यक्रम के दौरान संत ने कहा कि भगवान के दर से कभी भी कोई निराश नहीं लौटता। यह हो सकता है कि भक्त की फरियाद पूरी होने में देर लग जाए, लेकिन हर किसी की फरियाद पूरी जरूर होती है। उन्होंने कहा कि भक्त को भगवान पर विश्वास बनाए रखना चाहिए। उनके अनुसार जो भक्त हमेशा भगवान पर विश्वास रखता है, उसे कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती तथा भगवान उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते है।
संत ने खुशी की बात यह भी बताई कि सतगुरु स्वामी टेऊँराम महाराज का चौथ (जिसे ‘चौथ महोत्सव’ भी कहते हैं) उनके मासिक जन्म दिवस के रूप में मनाया जाने वाला एक पावन उत्सव है। यह हर महीने चाँद के चौथे दिन साई टेऊँराम महाराज की चौथ धूमधाम से मनाई जाती है। इस बार सतगुरु स्वामी टेऊँराम महाराज का चौथ महोत्सव चौपासनी रोड,ज्वाला विहार स्थित झूलेलाल मार्ग के सामने प्रेम प्रकाश आश्रम में बड़े धाम से मनाया जाएगा। प्रेम प्रकाश पंथ के अनुयायी हर महीने की शुक्ल चतुर्थी को इसे विशेष श्रद्धा के साथ मनाते है।



