राइजिंग भास्कर. जोधपुर
आज वंदे भारत सेवा संस्थान के सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़ के फलोदी आगमन पर टीम भानु सेवा संस्थान द्वारा भाटिया ई-मित्र व पंवार ई-मित्र पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
नरेंद्र सिंह राठौड़ समाजसेवा एवं रक्तदान के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं। वे अब तक 133 बार रक्तदान कर चुके हैं, जिनमें 81 बार एसडीपी (प्लेटलेट/प्लाज्मा दान) तथा 52 बार पीआरसी (रेड ब्लड सेल दान) शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त वे तीन बार कैंसर पीड़ित बच्चियों के लिए हेयर डोनेट कर मानवता की मिसाल प्रस्तुत कर चुके हैं। मानव सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने देहदान, अंगदान एवं नेत्रदान का भी संकल्प ले रखा है। वंदे भारत सेवा संस्थान के माध्यम से वे जोधपुर सहित विभिन्न शहरों में हजारों जरूरतमंद मरीजों तक रक्त सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। भानु सेवा संस्थान उनके सेवा, समर्पण एवं मानव कल्याण के कार्यों को नमन करती है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं करती है।




