Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन किया गया

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जोधपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन (JDBA) के तत्वावधान में और गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री भारत सरकार के नेतृत्व में जोधपुर जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 24 जून से 30 जून 2026 तक उमेद क्लब, जोधपुर में किया जाएगा। जिसके अंतर्गत 19 जून को प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन उमेद क्लब प्रांगण में करणी दान (संयुक्त आयुक्त आयकर विभाग ) एवं समीर दान (संयुक्त आयुक्त जीसटी विभाग ) द्वारा किया गया, जिसमें जोधपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के रूपेश बालिया, जितेंद्र केलावत, विकास सोनी, मुकेश प्रजापत एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

एसोसिएशन के मीडिया संयोजक अजय कुमार व्यास एवं कपिल पटवा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिलेभर से लगभग 700 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

संघ के अनुसार प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19, पुरुष एवं महिला वर्ग के साथ-साथ विभिन्न आयु वर्ग की वेटरन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अंडर-11 एवं अंडर-13 वर्ग में एकल एवं युगल स्पर्धाएं होंगी, जबकि अंडर-15, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग में एकल, युगल तथा मिश्रित युगल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। पुरुष एवं महिला वर्ग में भी एकल, युगल और मिश्रित युगल मुकाबले खेले जाएंगे।
वेटरन पुरुष वर्ग में 35+, 40+, 45+, 50+, 55+, 60+, 65+ एवं 70+ आयु वर्ग की एकल एवं युगल स्पर्धाएं आयोजित होंगी। वहीं वेटरन महिला वर्ग में 35+ एवं 45+ आयु वर्ग की एकल एवं युगल स्पर्धाएं रखी गई हैं।

मीडिया संयोजक कपिल पटवा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का जोधपुर जिला बैडमिंटन संघ में पंजीकृत होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता की प्रविष्टियां 18 जून से 20 जून 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक स्वीकार की जाएंगी।

बैडमिंटन के वरिष्ठ खिलाड़ी अजय कुमार व्यास ने बताया कि अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 एवं अंडर-17 वर्ग के मुकाबले नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार 3×15 अंक प्रणाली में खेले जाएंगे। ड्यूस की स्थिति में खेल 21 अंकों तक जारी रहेगा तथा गोल्डन प्वाइंट से विजेता का निर्णय होगा।
जोधपुर जिला बैडमिंटन संघ ने जिले के सभी पात्र खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रविष्टियां समय पर जमा कराने का आह्वान किया है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor