आधुनिक मदर टैरेसा कही जाने वाली तेज कंवर सांखला को दी शादी की सालगिरह पर केयर फाउंडेशन टीम ने शुभकामनाएं, सीए संजय भंडारी की अनूठी पहल…
सुनील वर्मा. जोधपुर
ग्रीन गैलेरी अब बच्चों के लिए खुशनुमा पल लेकर आएगा। सीए संजय भंडारी जो कि ग्रीन गैलेरी के संस्थापक है, अपने पेट बुनो की याद में ग्रीन गैलेरी में खिलौना घर खोलकर अपने पेट की स्मृतियां अमर करने जा रहे हैं। गुरुवार को इसकी औपचारित शुरुआत ग्रीन गैलेरी में हुई। इस मौके पर केयर फाउंडेशन की टीम की ओर से आधुनिक मदर टैरेसा कही जाने वाली तेज कंवर सांखला को शादी की सालगिरह पर शुभकामनाएं दी गई।
सीए संजय भंडारी ने बताया कि पेट लवर्स अपने पेट की याद में बहुत बेचैन हो जाते जब पेट दुनिया छोड़ कर चले जाते हैं। ऐसा ही ग्रीन गैलरी के चेयरमैन सीए संजय भंडारी के साथ हुआ। उनका 12 साल तक डॉगी पेट बुनो पूरे घर में सबका लाडला था। सबको खुश रखता था। सबके पास बैठता था। जैसे सबकी प्रॉब्लम सॉल्व्ड करने के लिए सुनने के लिए आंखों आंखों में सब समझता था। 12 साल रहने के बाद बीमारी के चलते उसकी डेथ हो गई।
ग्रुप में उदासी का आलम था। संजय भंडारी के परिवार में शोक की लहर छा गई। कोई कुछ अटेंड नहीं करना चाहता था। किसी का फोन भी वे अटेंड नहीं कर रहे थे। फिर उनकी बात समाजसेविका उषा गर्ग, सनसिटी रॉकस्टार अमित पेड़ीवाल, शिव लाल शर्मा से हुई। बताया गया कि मैं बुनो पेट की याद में कुछ करना चाहता हूं। और ग्रीन गैलरी में एक खिलौना बैंक खोलने की नींव पड़ गई।
कौने कौने से बच्चे आएंगे। दुर्लभ से दुर्लभ खिलौने देखेंगे। खेलेंगे। यहां 10 रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक के खिलौने होंगे। सीए संजय भंडारी ने बताया कि कुछ लोग ग्रीन गैलरी में आते हैं जिनमें कुछ जरूरतमंद परिवार से भी होते हैं। वो बच्चों को पार्क में घुमाते हैं। हमने झूले व 3500 पौधे लगाए। अब नियती को कुछ और ही करना था। और खिलौना घर की नींव पड़ गई। जितने अति संपन्न परिवार है वो अपने खिलौने ग्रीन गैलरी में संजय भंडारी के यहां जमा करवा सकेंगे और बच्चियों-बच्चों को जो उनका बचपन है खुशी से गुजरने के लिए प्रोत्साहित कर सकेंगे। उनके खेलने में खिलौने खुशनुमा पल साबित होंगे। बच्चों को खिलौने दिए भी जाएंगे। ये सिलसिला लगातार चलता रहेगा।
उषा गर्ग, अमित पेड़ीवाल ने बताया कि संजय भंडारी की सोच अच्छी है। ग्रीन गैलेरी में उसी तरह हम जोधपुर के चारों कोने में सभी बच्चों के लिए खिलौनाघर खोलेंगे। आज इसका उद्घाटन संजय भंडारी, लायन शिवलाल शर्मा, उषा गर्ग, अमित पेड़ीवाल के कर कमलों से किया गया, जिसमें मधु भंडारी, लक्ष्मी शेखावत, डॉक्टर आशा दर्शिता और तेज कंवर सांखला सहित कई लोग मौजूद थे। हर कोई एक खिलौने लेकर आया था। ये खिलौने कोई भी बच्चा अब खेल सकता है। ग्रीन गैलेरी रातानाडा में आज मेडिकल से जुड़ी आज की मदर टेरेसा तेजकंवर सांखला की शादी की 28वीं सालगिरह पर उनका साफा, माला, मोमेंटो देकर सम्मान सीए संजय भंडारी और उनकी पूरी टीम ने किया। इस कड़ी में केयर फाउंडेशन के साबिर खान और कासिफ राजा का भी सम्मान किया गया।







