Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:42 am

Sunday, October 18, 2026, 9:42 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राहुल गांधी का जन्मदिन न्याय दिवस के रूप में मनाया

भगवान पंवार. जोधपुर 

ओबीसी विभाग, जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं न्याय योद्धा राहुल गांधी का जन्मदिन ‘न्याय दिवस’ के रूप में मनाया गया। ओबीसी विभाग जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी ने हमेशा सामाजिक न्याय, आर्थिक समानता, संविधान की रक्षा तथा ओबीसी, एससी, एसटी, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज़ को मजबूती से उठाया है।

देश में जातीय जनगणना, सामाजिक भागीदारी और समान अवसरों की लड़ाई को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने का कार्य राहुल गांधी ने किया है।
उनके जन्मदिन के अवसर पर हम सभी ने कांग्रेस कार्यालय में घेवर एवं मिठाई वितरित कर आमजन के बीच खुशियां बांट रहे हैं तथा उनके न्याय, सद्भाव और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेते हैं।

कार्यक्रम में शामिल हुए सूरतगढ़ के विधायक डूंगराराम गैदर ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि उनके नेतृत्व में सामाजिक न्याय की यह लड़ाई और अधिक मजबूत होगी।

राहुल गांधी के जन्मदिन कार्यक्रम में इ.शहजाद अयूब खान (सूरसागर विधानसभा प्रत्याशी), डूंगर राम गैदर (विधायक सूरतगढ़), महेंद्र गहलोत (पूर्व अध्यक्ष केश कला बोर्ड राजस्थान सरकार), लियाकत अली रंगरेज, हेमलता चौधरी, सुरेश शर्मा, जगदीश सांखला, हरेंद्र सिंह राठौड़, अलाउद्दीन चौहान, ओमप्रकाश सेन, इंदिरा राम प्रजापत, मुकेश गहलोत, रुबीना खान, लक्ष्मीकांत गहलोत, कुलदीप मरवण, अरुण बलाई, दिलीप परिहार, त्रिलोक मेहरा, आनंद सिंह चौहान, अशोक गहलोत, अल्लाहनूर, नवाब खान, डॉ अनीता परिहार, रमेश नाथ, इलियास मोहम्मद, अरविंद गहलोत, प्रवीण कच्छावा, लाल सिंह परिहार, रामनिवास कुमावत, सुरेश सागर, अनिल, मोतीलाल राखेचा, कौशल्या अग्रवाल, मनीष जावा, मोइन गोरी, शबनम अब्बाशी, इलियास मोहम्मद, डॉ. गोपाल राज कल्ला, कमलेश तंवर, प्रदीप पवार, छोटू राम गुर्जर,याहू खान,ओम प्रकाश सेन, मोहम्मद अनीस, पूरन सिंह राजपुरोहित, गौतम मेघवाल, गौरव माथुर, ललित तेजी, नासिर आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor