Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 12:21 am

Thursday, July 9, 2026, 12:21 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

मारवाड़ राजपूत सभा भवन : स्वस्थ रहने के संकल्प के साथ किया योग

राखी पुरोहित. जोधपुर

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पावटा बी रोड स्थित मारवाड़ राजपूत सभा भवन में भव्य योग महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आयुष मंत्रालय के योग संगम अभियान के अंतर्गत यश सेवा भारती संस्थान के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम सा कुम्भट, अध्यक्ष, भारत विकास परिषद, ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है।

उन्होंने सभी नागरिकों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और कहा कि स्वस्थ भारत के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम में अनुभवी योग आचार्यों ने प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम एवं विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया तथा योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी। योगाभ्यास के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता निभाई।

समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन के अंत में यश सेवा भारती संस्थान ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं, स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए नियमित योग के माध्यम से स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया।

बड़ा रामद्वारा में योग का किया अभ्यास 

सुनील वर्मा. जोधपुर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सूरसागर स्थित बड़ा रामद्वारा में संतों ने सामूहिक योगाभ्यास सन्त नृसिंह दास महाराज के पावन सान्निध्य में किया।

रामस्नेही संप्रदाय के परमहंस महंत डॉ. रामप्रसाद महाराज के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सन्त नृसिंह दास महाराज के पावन सान्निध्य में संतों, श्रद्धालुओं और योग प्रेमियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।

योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य की प्राप्ति पर जोर देते हुए यह आयोजन रामद्वारा परिसर को दिव्य ऊर्जा से भर गया
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः कालीन सत्संग और भजन-कीर्तन से हुई। सन्त नृसिंह दास महाराज के दिव्य मार्गदर्शन में सभी उपस्थितजनों ने विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। महाराज जी ने योग को मात्र शारीरिक व्यायाम न बताते हुए उसे जीवनशैली और आध्यात्मिक साधना का अभिन्न अंग बताया। उन्होंने कहा, “योग शरीर को स्वस्थ रखता है, मन को शांत करता है और आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है। श्री बड़ा रामद्वारा जैसे पावन स्थल पर योग का अभ्यास करने से पुण्य की प्राप्ति दोगुनी हो जाती है।” उनके पावन सानिध्य में योग सत्र अत्यंत प्रभावशाली रहा, जिसमें प्राणायाम, ध्यान और सूर्य नमस्कार जैसे प्रमुख आसनों का विशेष अभ्यास हुआ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor