सुनील वर्मा. जोधपुर
.
श्याम सा कुंभट जोधपुर के मिट्टी के लाल ( सिंगापुर के एनआरआई) के मुख्य आतिथ्य एवं एडीसीपी रविंद्र बोथरा, पूर्व खेल अधिकारी कपिल मिर्धा, चूनाराम, चेतना गहलोत, संतु सिंह मेडतिया, राजू भाटी के सान्निध्य में एडवोकेट विजय शर्मा (सचिव) के सहयोग से आज जोधपुर के रामेश्वर महादेव पब्लिक ट्रस्ट, पाँचवीं चौपासानी रोड, जोधपुर (राज) में कार्यक्रम हुआ।
अतिथियों ने रामेश्वर महादेव के पवित्र शिवलिंग व शनिधाम मन्दिर में शनि देव भगवान की प्राचीन पवित्र मूर्ति की सच्चे मन से पुजारी श्याम सुंदर ओझा व पुजारी श्रवन वैष्णव द्वारा विधि विधान मंत्रोच्चारण से पूजा अर्चना आराधना ध्यान कर शिवलिंग पर व शनि मूर्ति पर शुद्ध तिल्ली के तेल से अभिषेक कर अपने हाथों से दीपक जलाकर शिव महादेव व शनि देव से विश्व में शांति अमन चैन भाईचारा आपसी प्रेम भाव का वातावरण सदेव कायम बना रहने की कामना के साथ सभी परिवार जन आमजन पशु प्रेमी जीव जन्तु सदैव स्वस्थ व खुश रहने व नौकरी पेशा व व्यापार करने वालों को कष्ट निवारण व मनवांछित इच्छा फल की प्राप्ति व विश्व शांति हेतु सादर मंगल प्रार्थना की गई।
एडवोकेट विजय शर्मा(संचिव) ने बताया कि 20 जून 2026 को मन्दिर में आने पर रंगोली बना कर उस पर स्वस्तिक फूल पत्ती दीपक के निशान व मन्दिर में ब्रह्मा, विष्णु, महेश बिल्व आंवला के पवित्र वृक्ष का वासा के पास व मूर्ति के पास सुंदर शुभ 1008 दीपक जला कर मन्दिर को शुद्ध कर जगमग किया गया।
ट्रस्ट मंडल की ओर से उपस्थित सचिव एडवोकेट विजय शर्मा, सदस्य कन्हैयालाल खिटोलिया, पुजारी श्याम ओझा श्रवन वैष्णव व अन्य सहयोगी भक्त ने पधारे हुए अतिथियों को तिलक लगाकर साफ़ा माला दुपट्टा शाल पहना कर हाथ मे काला डोरा (नजरिया ) बाँध कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।





