Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:44 am

Sunday, August 23, 2026, 4:44 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

तिरूपति बालाजी स्वीट होम की नए कलेवर में ओपनिंग, मंजू डागा के स्वर में सुंदरकांड पाठ का आनंद ले रहे श्रोता

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

मधुबन में तिरूपति बालाजी स्वीट होम का नवीनीकरण होने के बाद पुन: आगाज हो गया है। इस मौके पर मंजू डागा और सहयोगियों के सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। शाम को बड़ी संख्या में श्रोता इस सुंदरकांड पाठ का लुत्फ उठा रहे हैं।

तिरूपति बालाजी स्वीट होम के ऑनर ने बताया कि हाल ही में दुकान का नवीनीकरण करवाया गया है और पुन: नए स्वरूप में दुकान की शुरुआत की गई है। गौरतलब है कि तिरूपति बालाजी स्वीट होम मधुबन में लंबे समय से अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पहचान रखती है। यहां सभी तरह की मिठाइयां, कोल्ड ड्रिंक्स, नमकीन और सहगार के आइटम सहित हर तरह के पैकिंग आइटम मिलते हैं।

ऑनर ने बताया कि तिरूपति बालाजी स्वीट होम की मधुबन में अपनी विशिष्ट पहचान है। मंगलवार को मंजू डागा और पार्टी की स्वरलहरियों के साथ सुंदरकांड पाठ की शुरुआत शाम को हुई। इस मौके पर बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor