Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:31 am

Thursday, July 9, 2026, 1:31 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जोधपुर के के. वी. सिंह राठौड़ चांदरख नेशनल फेडरेशन आफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ़ इंडिया के अखिल भारतीय संयुक्त सचिव निर्वाचित

एलआईसी के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा किया स्वागत
मारवाड़ राजपूत सभा में द्वारा किया गया स्वागत

सुनील वर्मा. जोधपुर

भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यरत विकास अधिकारियों के राष्ट्रीय संगठन नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया (NFIFWI) की 31वीं फेडरल काउंसिल मीट 20 एवं 21 जून 2026 को बेंगलुरु में आयोजित हुई। अधिवेशन में जोधपुर मंडल के अध्यक्ष के. वी. सिंह राठौड़ चांदरख भारी मतों से संगठन के अखिल भारतीय संयुक्त सचिव (All India Joint Secretary) पद पर निर्वाचित हुए।

केवी सिंह राठौड़ चांदरख पिछले 10 वर्षों से NFIFWI जोधपुर मंडल के अध्यक्ष हैं। उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव एवं सक्रिय नेतृत्व को देखते हुए उनका अखिल भारतीय संयुक्त सचिव पद पर निर्वाचन जोधपुर मंडल के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

नवनिर्वाचित अखिल भारतीय संयुक्त सचिव केवी. सिंह राठौड़ ने बताया कि इस राष्ट्रीय अधिवेशन में भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यरत देशभर से लगभग 3500 विकास अधिकारियों ने भाग लिया। अधिवेशन में विकास अधिकारियों की सेवा शर्तों, संगठनात्मक विषयों तथा बदलते वित्तीय परिवेश में भारतीय जीवन बीमा निगम को और अधिक सशक्त एवं वित्तीय रूप से मजबूत बनाने की कार्ययोजना पर व्यापक चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि निगम और विकास अधिकारियों के हितों को आगे बढ़ाने के लिए संगठन राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत एवं अभिनंदन

बेंगलुरु से जोधपुर लौटने पर राठौड़ का सहकर्मी विकास अधिकारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात स्वागत काफिले के साथ उन्हें जीवन बीमा निगम के रातानाडा स्थित मंडल कार्यालय लाया गया, जहां फूल-मालाओं एवं बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।

मंडलीय सचिव आर्य मिहिर ने बताया कि वरिष्ठ मंडल प्रबंधक राजीव गोसाई, मार्केटिंग मैनेजर पंकज सेठ एवं संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महावीर सिंह देवड़ा ने नवनिर्वाचित राठौड़ को शुभकामनाएं दी।
मंडल कार्यालय में स्वागत समारोह में उपस्थित निगम में कार्यरत विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी व भगवान सिंह गहलोत, जयकुमार मेहरा, श्रीमती किरण सोलंकी, किशन कंसारा, एम. एस. चौहान, सुरेश चंद्र मीणा, मयंक विजयवर्गीय, उमेश रावत, महेंद्र राव, देवेंद्र भायल, अजय चौधरी, सुभाष चौहान, चंद्रशेखर ग्रोवर तथा हेमाराम देवासी सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शाखा मंडोर के मुख्य प्रबंधक जी. एल. पवार ने भी राठौड़ का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं प्रदान कीं। वक्ताओं ने कहा कि राठौड़ का अखिल भारतीय स्तर पर निर्वाचित होना जोधपुर मंडल के लिए गौरव का विषय है तथा इससे संगठन और जोधपुर मंडल की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है।

मारवाड़ राजपूत सभा द्वारा किया गया स्वागत

के वी सिंह राठौड़ चांदरख का मारवाड़ राजपूत सभा द्वारा राजपूत सभा भवन में स्वागत व अभिनंदन किया गया । पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ नारायण सिंह माणकलाव ,मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा , उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह रुणकिया , महावीर सिंह देवड़ा, कार्यकारिणी सदस्य ओमकरण सिंह मुंजासर, गोपाल सिंह भलासरिया,शंभू सिंह मेड़तिया,श्याम सिंह सजाड़ा , मोहन सिंह खींची ,शंभू सिंह तंवर सहित अनेक व्यक्तियों ने साफा व मालाऐं पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor