Explore

Search

Wednesday, July 8, 2026, 11:32 pm

Wednesday, July 8, 2026, 11:32 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

ओबीसी विभाग की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ एवं सामाजिक न्याय के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

भगवान पंवार. जोधपुर

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग द्वारा आज कांग्रेस कार्यालय में ओबीसी विभाग की अतिआवश्यक संगठनात्मक एवं नई जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने की।
बैठक में ओबीसी विभाग के जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, ओबीसी समाज की समस्याओं को प्रभावी रूप से उठाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने कहा कि ओबीसी वर्ग देश की सामाजिक एवं आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ है। समाज के युवाओं, किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों एवं वंचित वर्गों के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सदैव संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे आमजन के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं, जिन पर कांग्रेस पार्टी निरंतर जनता की आवाज उठाती रहेगी।

डीसीसी जिलाध्यक्ष ओम कार वर्मा,राजसिको के पूर्व चेयरमैन सुनील परिहार ओर दिलीप परिहार ने बैठक में संगठन विस्तार, प्रत्येक ब्लॉक में सक्रिय इकाइयों के गठन, युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा ओबीसी समाज के विभिन्न वर्गों से सतत संवाद स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की गई। सदन में सभी ने सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार एवं ओबीसी वर्ग के अधिकारों से जुड़े विषयों पर जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपस्थित जोधपुर सह प्रभारी मोहन राम सांखला ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उपाध्यक्ष राम दयाल डूडी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही जनता की सेवा और सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई दिशा प्रदान करेगी। बैठक में प्रकाश बेनीवाल,मुकेश गहलोत,किशन सेन,रुबीना खान,भगवती पंवार,अशोक गहलोत,ब्रह्मप्रकाश गहलोत,नरेंद्र चौहान,जगदीश सांखला,सुरेश शर्मा,राधेश्याम सोलंकी,गोविंद पूरी,लियाकत अली रंगरेज,योगेश गहलोत,धनराज सांखला,मगराज भाटी,रामनिवास कुमावत,मुरलीधर सेन,विजय रामावत, भरत सिंह गहलोत,अमर सिंह भाटी,नितिन सोलंकी,अनिल परिहार,बृजेश भाटी,प्रवीण कच्छवाहा,लाल सिंह परिहार,छोटू राम गुर्जर,ओम प्रकाश चौधरी,बंशीलाल विश्नोई,किशोर सिंह पंवार,पूसा राम चावड़ा,यश शर्मा,नवाब खान,नासिर भाटी,मुकेश जांगिड़,यशदीप कच्छवाहा,,सुरेश सागर आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor