Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:41 am

Sunday, August 23, 2026, 4:41 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

40 वर्षों बाद ठाकुर जी महाराज पूरे विधि विधान से बिराजे खड़ी सप्ताह का पुनः भव्य आयोजन

अमित सांखला. जोधपुर 

ज्येष्ठ मास की अष्टमी यानी 23 जून से ज्येष्ठ पूर्णिमा 29 जून 2026 तक होने वाले सात दिवसीय खड़ी सप्ताह का आज पूरे विधि विधान के साथ भव्य शुभारंभ हुआ ।

बाबा रामदेव विकास समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं इस धार्मिक कार्यक्रम के संयोजक डॉ . महेश परिहार ने बताया कि ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष जगदीश सिंह गहलोत एवं गाँव के वयोवृद्ध सोहन सिंह गोयल, गणपतसिंह परिहार ,श्याम सिंह गहलोत, जब्बर सिंह गोयल, प्रकाश भाटी, सुरेश परिहार बाबू, प्रिंस, यश, एवं गाँव की मातृशक्ति की मौजूदगी में पूजा अर्चना के बाद ठाकुर जी को रेवाड़ी में बैठाकर प्रातः कालीन प्रथम भोग के साथ इस सात दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस खड़ी सप्ताह में भक्तजन 24 घंटे खड़े रहकर बिना रुके निरंतर ठाकुर जी महाराज का संकीर्तन करेंगे। इस हेतु ट्रस्ट के मंत्री नरेश परिहार ने इस आयोजन को और अधिक भव्य बनाने हेतु जनसहयोग और जनभागीदारी का आह्वान किया ।

अंतिम दिन 29 जून को सप्ताह के समापन अवसर पर स्थानीय स्तर पर शोभायात्रा द्वारा धार्मिक जनजागृति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor