Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 3:31 am

Sunday, August 23, 2026, 3:31 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू, 24 से 30 जून तक उमेद क्लब में मुकाबले

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जोधपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026-27 का शुभारंभ मंगलवार को उमेद क्लब में हुआ। प्रतियोगिता 30 जून तक चलेगी।

एसोसिएशन के मीडिया संयोजक कपिल पटवा ने बताया कि उद्घाटन अवसर पर मानद सचिव अमित करनावत, कोषाध्यक्ष रूपेश बलिया, शांति लाल परिहार, मुख्य रेफरी शिबू मेहता तथा आयोजक मुकेश प्रजापत व नितेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

इस वर्ष अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 के साथ मेन्स ओपन व विमेन्स ओपन वर्ग में मुकाबले हो रहे हैं। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। केवल जोधपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन में पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे।

पहले दिन के परिणाम

कपिल पटवा के अनुसार पहले दिन बालिका अंडर-17 मिक्स डबल्स में सान्वी मेहता-शुभम सोनी, अंडर-19 मिक्स डबल्स में यश सोनी-मोक्षिता भारद्वाज, मानस गहलोत-युक्ति व निर्भय-अवनी मोदी की जोड़ी ने जीत दर्ज की। अंडर-17 बालिका एकल में आन्या डाकलिया, आर्यात्री, हिमांशी तथा अंडर-15 बालक एकल में तनय सिंघवी, दृश्य व जयवंत अगले दौर में पहुंच गए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor