Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:41 am

Sunday, August 23, 2026, 4:41 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सीए इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में जोधपुर का शानदार प्रदर्शन, जयंत वरदाय को ऑल इंडिया रैंक 39

अमित सांखला. जोधपुर 

भारतीय चार्टर्ड लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) द्वारा आयोजित सीए इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परिणामों में जोधपुर शाखा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

जोधपुर शाखा के अध्यक्ष सीए महिपाल लड्ढा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार जोधपुर के विद्यार्थी जयंत वरदाय ने 446 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 39 हासिल की है। यह उपलब्धि जोधपुर शाखा एवं समस्त सीए विद्यार्थी समुदाय के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने बताया कि सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में शहर स्तर पर सिमरन जैन ने 385 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, रोनित ने 354 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान, दर्शन सोनी ने 352 अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान तथा पारिधि शारदा ने 349 अंक प्राप्त कर पंचम स्थान प्राप्त किया।

जोधपुर सिटी टॉपर्स
  1. जयंत वरदाय – ऑल इंडिया रैंक 39, 446 अंक (मो. 8890495951)
  2. सिमरन जैन – सिटी रैंक 2, 385 अंक (मो. 7014160574)
  3. रोनित – सिटी रैंक 3, 354 अंक (मो. 9587600454)
  4. दर्शन सोनी – सिटी रैंक 4, 352 अंक (मो. 9079344942)
  5. पारिधि शारदा – सिटी रैंक 5, 349 अंक (मो. 9352055621)

सीए महिपाल लड्ढा ने बताया कि सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में जोधपुर से कुल 519 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 16 विद्यार्थियों ने दोनों ग्रुप उत्तीर्ण किए, जबकि 43 विद्यार्थियों ने ग्रुप-1 एवं 34 विद्यार्थियों ने ग्रुप-2 में सफलता प्राप्त की।

उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, समर्पण, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जोधपुर शाखा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण, मार्गदर्शन एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

जोधपुर शाखा की प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष सीए पंकज राठी, सचिव सीए राहुल कालानी, कोषाध्यक्ष सीए विकास भूतड़ा, सीकासा चेयरमैन सीए मनीष राठी, तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष सीए हेमंत लोहिया, कार्यकारिणी सदस्य सीए आशीष फोफालिया, सीए जितेंद्र बोथरा, सीए योगेश कुमार व्यास तथा सीआईआरसी के कोषाध्यक्ष सीए धवल कोठारी ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये विद्यार्थी भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor