Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:41 am

Sunday, August 23, 2026, 4:41 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

चौपासनी शिक्षण संस्थान परिसर के विद्यालयों में शिक्षकों के लिए त्रिदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ

सुनील वर्मा. जोधपुर

महाराजा हनवन्त सिंह सैनिक स्कूल, श्री हनवंत सीनियर सेकेंडरी अंग्रेजी माध्यम, चौपासनी, जोधपुर में शिक्षकों के लिए त्रिदिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।

चौपासनी शिक्षा समिति के अधीन संचालित सैनिक स्कूल,श्री हनवंत सीनियर सेकेंडरी अंग्रेजी माध्यम विधालय, चौपासनी जोधपुर में शिक्षकों के व्यावसायिक विकास एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार व सशक्तिकरण के उद्देश्य से 27 जून तक आयोजन हो रहा है । त्रिदिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ विधालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष कर्नल शम्भु सिंह देवडा ने किया। विद्यालय के उप-प्राचार्या श्रीमती नीना देवड़ा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों, प्रभावी कक्षा प्रबंधन, तकनीक आधारित शिक्षण, राष्ट्रीय शिक्षा नीति तथा विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराना है।

विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी कप्तान रुमा पीटर ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों की व्यावसायिक दक्षता में वृद्धि के साथ-साथ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor