Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:43 am

Sunday, October 18, 2026, 9:43 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

स्मार्टनिवेश, दी वेल्थ मैनेजर द्वारा निर्जला ग्यारस पर सेवा कार्य, पक्षियों के लिए बांटे निःशुल्क परिंडे

राखी पुरोहित. जोधपुर

स्वर्णदीप हाईकोर्ट कॉलोनी स्थित स्मार्टनिवेश, दी वेल्थ मैनेजर की ओर से निर्जला ग्यारस के पावन अवसर पर आमजन के लिए ठंडा पेय सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए राहगीरों को शीतल जल एवं शरबत वितरित किया गया।

इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था हेतु निःशुल्क परिंडे मय दाना पानी भी वितरित किए गए, ताकि गर्मी में बेजुबान पक्षियों को राहत मिल सके।

संस्था की निदेशक सुनीता बंसल ने इस अवसर पर कहा, “समाज एवं पर्यावरण में सही संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी तरीका सेवा है। निर्जला ग्यारस हमें यही संदेश देती है कि त्याग और सेवा से ही जीवन सार्थक होता है। स्मार्टनिवेश न केवल आर्थिक समृद्धि की बात करता है, बल्कि सामाजिक दायित्वों को भी पूरी निष्ठा से निभाता है।”

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में अशोक चितारा, अरुण व्यास, जगदीश प्रजापत, आभा डागा, तनीषा परिहार, हितेश तथा स्वर्णदीप महिला मंडल के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। स्थानीय लोगों ने स्मार्टनिवेश की इस पहल की सराहना की।

स्मार्टनिवेश जोधपुर रातानाडा में म्यूच्यूअल फण्ड, पी एम् एस, बीमा और एस आई ऍफ़ हेतु एक अधिकृत संसथान है जो एक दशक से निवेश सलाह के लिए मशहूर है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor