Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:04 am

Sunday, August 23, 2026, 4:04 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राजस्थानी भाषा का कार्यक्रम सालीणो-उछब का आयोजन 27 को

राजस्थानी लेखिका संस्थान (रालेस) करेगा आयोजित

राइजिंग भास्कर. जयपुर

राजस्थानी भाषा और साहित्य को समर्पित संस्था ‘राजस्थानी लेखिका संस्थान (रालेस)’ द्वारा 27 जून शनिवार को जयपुर के झालाना स्थित ‘प्रौढ़ शिक्षण समिति’ में वार्षिक महोत्सव ‘सालीणो-उछब’ का आयोजन किया जा रहा है। इसमे राजस्थानी भाषा को समर्पित साहित्यिक गतिविधियां आयोजित होंगी।

वरिष्ठ साहित्यकार दमयंती कच्छावाहा की अध्यक्षता और सत्यदेव संवितेंद्र के मुख्य आतिथ्य में उद्घाटन सत्र का प्रारंभ होगा। राजवीर सिंह चळकोई मुख्य वक्ता रहेंगे।

डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावाहा की अध्यक्षता में डॉ. शारदा कृष्ण की पुस्तक ‘घर कीं कैवणो चावै’ और जीनश कंवर की पुस्तक ‘रेत नै बणा आरसी’ का लोकार्पण व चर्चा होगी।

इस सत्र में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए 8 उभरते युवा कवि राजस्थानी भाषा में काव्य पाठ करेंगे। साहित्यकार राजेंद्र मोहन शर्मा, डॉ. आशा पांडे ओझा और गज़लकार डॉ. सुशीला शील की गरिमामयी उपस्थिति में महोत्सव का समापन होगा।

कार्यक्रम संयोजिका मोनिका गौड़ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थानी लेखिका संस्थान राजस्थानी भाषा में साहित्य सृजन करने वाली महिलाओं का मंच है। इस संगठन की ओर से समय समय पर राजस्थानी भाषा संबंधी साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor