दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
एडवोकेट विजय शर्मा (पर्यावरण स्वछता प्रेमी) ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ,शहर विधायक अतुल भंसाली, जिलाधिकारी, जिला प्रसासन, जेडीए की जेडीसी निगम के उच्च अधिकारी, सीईओ सीएसआई प्रभारी रोड गैंग के अधिकारी को पत्र लिखा है। उनसे मांग की है कि चाँदसा तकिया रोड की लम्बी बिखरी टूटी पडी विरासत काल से बनी पुरानी परकोटे की पूरी दीवार को पुनः वापस बनाया जाए।
एडवोकेट विजय शर्मा ने कहा कि नई दीवार बनाने हेतु परकोटे की दीवार पर लटकते पेड़ों की छंगाई कर पेड़ों को हटाने व परकोटे के सामने चाँदसा तकिया रोड की साइड पटरी पर काफी समय से 50 गाड़ी से ज्यादा कचरा प्लास्टिक थेलिया पेड़ गन्दगी मलबे के पड़े ढेरों को जल्द उठाया जाए। उन्होंने जन हित- सुगम यातायात व आमजन की सड़क सुरक्षा हेतु की अपील की।
शर्मा ने कहा कि हमारी सोजती गेट व्यापारी संस्था ( रजि) की ओर से पूर्व में चाँदसा तकिया की उक्त समस्या हेतु पूर्व शहर विधायक स्व कैलाश चंद भंसाली व पूर्व नगर महापौर घनश्याम ओझा से अपील की थी। जिन्होंने इस समस्या पर तुरंत संज्ञान लेकर उस समय मात्र आंशिक 25% ही परकोटे की दीवार पर से ही लटके पेड़ों की छंगाई कर पेड़ों को हटा कर नई परकोटे की दीवार जोधपुर नगर निगम के सहयोग से बनवाना शुरू किया।
एडवोकेट विजय शर्मा ने बताया कि चाँदसा तकिया मार्ग परकोटे की बाकी की 75% दीवार अभी भी पूरी तरह से टूटी कर बिखरी पड़ी है उस पर पड़े पेड़ लटक रहे है। इस साइड रोड पर पूरे दिन रात भारी यातायात का जाम लगता है। मुख्य सड़क के बीच मे परकोटे की दीवार के ठीक पास अस्थाई कच्ची नाली बनी होने से पूरी सड़क पर कादा कीचड़ गन्दगी बिखरी पड़ी रहती है। समस्त वाहन व पैदल चालक इस सड़क पर फिसल कर गिरते रहते हैं। सड़क मार्ग के बीच में छोटी नाली होने से निगमकर्मी भी गंदा कीचड़ सड़क पर सारे समय पड़ा रहने से वाहन से उछलने से सफाई नही कर पा रहे हैं। न ही परकोटे के पास साइड में वाहन खड़ा कर पा रहे हैं व साइड में कचरे के भारी ढेरों को रोजाना सड़क पर से उठा कर सफाई भी नहीं हो रही है। विजय शर्मा ने कहा कि कृपया कर इस चाँदसा तकिया मार्ग दीवार की बड़ी समस्या का तुरंत निदान किया जाए।





