Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 6:49 am

Sunday, October 18, 2026, 6:49 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

कनोजिया समाज : खेलकूद व सांस्कृतिक महोत्सव में झलका उत्साह 

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

कनोजिया समाज युवा संगठन एवं कनोजिया समाज विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे ओवरब्रिज के पास स्थित उत्तर पश्चिम रेलवे स्टेडियम में 25 से 27 जून तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय कनोजिया समाज खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव में उत्साह झलक रहा है।

आमंत्रित अतिथि सुनिल तलवार,, नरेश कनोजिया, अशोक कनोजिया, प्रलयंकर जोशी एवं कनोजिया समाज विकास समिति के अध्यक्ष दीपक कनोजिया, सचिव दुलीचंद कनोजिया, कोषाध्यक्ष सूरज नारायण कनोजिया, रोशनलाल बारीक व पोरस कनोजिया की मेजबानी में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक महिला-पुरुष वर्ग के कैरम व शतरंज प्रतियोगिता, बालक-बालिका वर्ग की सौ व दौ सौ मीटर दौड़, बोरी दौड़, चम्मच दौड़, बेडमिंटन, बालिका-महिला वर्ग की म्यूजिकल चेयर, मटकी दौड, सीनियर-जूनियर वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता व सब जुनियर वर्ग के ग्लास गेम का आयोजन हो रहा है। रंगीन ड्रेस कोड में चार टीमों के 15 ओवर के टेनिस बॉल से खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में महादेव इलेवन-एयरफोर्स इलेवन के बीच फाइनल मैच में फाइनल का खिताब एयरफोर्स इलेवन के नाम रहा।

समिति के सचिव दुलीचंद कनोजिया ने बताया कि 27 जून, शनिवार को रेलवे ओवरब्रिज के नीचे स्थित चामुंडा माता मंदिर परिसर में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक महिला-पुरुष वर्ग का मेहंदी, रंगोली व कपल गेम, बालक-बालिका वर्ग का सामान्य ज्ञान, बेडमिंटन व जलेबी रेस, बालिका-महिला वर्ग का चित्रकला व सब जुनियर वर्ग का गुब्बारा गेम आयोजित होगा। इस आयोजन में समाज युवा संगठन के रोशनलाल कनोजिया, आशीष कनोजिया (सन्नी), भागचंद कनोजिया, गणेश कनोजिया कनोजिया, आशीष कनोजिया, राहुल कनोजिया, विनय कनोजिया आदि आयोजन की व्यवस्था में महत्वपूर्ण सहभागिता निभा रहे हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor