Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 12:05 am

Thursday, July 9, 2026, 12:05 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

निर्माण श्रमिकों के बच्चों और जीवनसाथी को मिलेगी ₹15 हजार तक छात्रवृत्ति

निर्माण श्रमिक शिक्षा कौशल विकास योजना के तहत कक्षा 6 से उच्च शिक्षा तक मिलेगा आर्थिक सहयोग

दिलीप कुमार पुरोहित. जयपुर

9783414079 diliprakhai@gmail.com

राजस्थान सरकार की निर्माण श्रमिक शिक्षा कौशल विकास योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों एवं जीवनसाथी को कक्षा 6 से उच्च शिक्षा तक पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। योजना का उद्देश्य शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देना है।

प्रमुख तथ्य
  1. पात्रता: पंजीकृत निर्माण श्रमिक के अधिकतम दो बच्चों या एक बच्चे व जीवनसाथी को लाभ।
  2. शर्त: श्रमिक का श्रम विभाग में पंजीकरण कम से कम एक वर्ष से सक्रिय होना चाहिए।
  3. जीवनसाथी: आवेदन करने पर आयु 35 वर्ष या उससे कम हो।
  4. सहायता राशि: कक्षा 6 से स्नातक तक ₹8,000 से ₹15,000 वार्षिक, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अधिक राशि।
  5. दस्तावेज: श्रमिक कार्ड, पिछली कक्षा की अंकतालिका, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और नियमित उपस्थिति प्रमाण पत्र आवश्यक।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor