Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 12:05 am

Thursday, July 9, 2026, 12:05 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

निर्जला एकादशी पर महिलाओं ने निभाई सेवा की अग्रणी भूमिका, हजारों राहगीरों को पिलाया मिल्क रोज शरबत

राखी पुरोहित. जोधपुर 

पावन निर्जला एकादशी के अवसर पर न्यू पाली रोड, भगत की कोठी में श्रद्धा, सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ भव्य छबील का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों, श्रमिकों, वाहन चालकों एवं आमजन के लिए मिल्क रोज शरबत एवं नमकीन की व्यवस्था की गई। इस सेवा कार्य का लाभ हजारों लोगों ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम की विशेषता महिलाओं की उत्साहपूर्ण एवं सक्रिय भागीदारी रही। महिलाओं ने पूरे समर्पण भाव से राहगीरों को मिल्क रोज शरबत पिलाकर सेवा, परोपकार एवं मानवता का प्रेरणादायी संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने महिला शक्ति के इस सराहनीय योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

आयोजन को सफल बनाने में राकेश गुर्जर (बबलू भैया), सूर्यप्रकाश शर्मा, सूबेदार बलबिंदर साहब, पंडित मुकेश दुबे, प्रो. प्रभात माथुर, कमल भाटी, सपना जैन, किशन परिवार तथा श्रीमती उर्मिला माथुर एवं स्वर्गीय राजकुमार माथुर परिवार का विशेष सहयोग रहा। इसके अतिरिक्त अनेक मित्रों एवं समाजसेवियों ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

निर्जला एकादशी के इस सेवा आयोजन में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को प्रेमपूर्वक शीतल पेय वितरित कर पुण्य पर्व को सार्थक बनाया गया। उपस्थित जनों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सद्भाव, जनसेवा और सामूहिक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

अंत में आयोजन संयोजक दिनेश शर्मा ने सभी सहयोगियों, महिला स्वयंसेविकाओं, मित्रों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजन निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor