Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 7:31 am

Sunday, October 18, 2026, 7:31 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बीच सड़क पर 132 केवी के टावर खड़े करने का विरोध, क्षेत्रवासियों ने जताया हादसे का अंदेशा

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

चौपासानी हाउसिंग बोर्ड के 15 व 16 सेक्टर क्षेत्र में 132 केवी विद्युत लाइन के टावर सड़क के बीचों-बीच स्थापित किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सड़क के मध्य टावर खड़े किए जाने से यातायात बाधित होगा और भविष्य में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र की प्रमुख सड़कों में शामिल है, जहां दिनभर दोपहिया, चारपहिया वाहनों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और पैदल राहगीर आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क के बीच बने टावर दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए टावरों की स्थिति का पुनः सर्वे कराया जाए तथा उन्हें सड़क के बीच से हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थापित किया जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो किसी भी समय जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो वे जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने को विवश होंगे। फिलहाल क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर लोगों में चिंता और रोष का माहौल बना हुआ है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor