राखी पुरोहित. जोधपुर
जोधपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026-27 के तीसरे दिन गुरुवार को उमेद क्लब में मेन्स डबल्स के फाइनलिस्ट व जूनियर वर्ग के सेमीफाइनलिस्ट तय हो गए। प्रतियोगिता 30 जून तक चलेगी।
मीडिया संयोजक कपिल पटवा एवं अजय व्यास ने बताया कि टूर्नामेंट में अंडर-11 से अंडर-19 आयु वर्ग और ओपन वर्ग में मुकाबले हो रहे हैं। आयु गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर है। केवल जोधपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन में पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग ले रहे हैं।
तीसरे दिन के परिणाम
मेन्स डबल्स – सेमीफाइनल विजेता
1. यश/मानस
2. अनुज प्रजापत/चंद्रमोहन
U-15 गर्ल्स सिंगल्स – सेमीफाइनलिस्ट
लक्शिता, साक्षी, मनस्वी, कियारा
U-17 गर्ल्स डबल्स – सेमीफाइनलिस्ट
1. मोक्षिता/कियारा
2. ऐश्वर्या/सोनाक्षी
3. हिमांशी/प्रांजल
कोर्ट पर तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। मेन्स डबल्स की दोनों जोड़ियों ने दमदार खेल दिखाकर फाइनल में प्रवेश किया। जूनियर बालिकाओं ने भी बेहतरीन रैलियों से दर्शकों का ध्यान खींचा।
सेमीफाइनल मुकाबले 29 जून को तथा फाइनल 30 जून को उमेद क्लब में खेले जाएंगे।





