Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 7:35 am

Sunday, October 18, 2026, 7:35 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट के बैनर का शहर विधायक अतुल भंसाली ने किया अनावरण

राखी पुरोहित. जोधपुर

अणुव्रत आंदोलन के नैतिक मूल्यों, मानवीय संस्कारों एवं रचनात्मक गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आयोजित अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट के बैनर का अनावरण जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली के करकमलों से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर उन्हें अणुव्रत दर्शन एवं जीवन मूल्यों पर आधारित ‘अणुव्रत विशेषांक’ भी भेंट किया गया। कार्यक्रम में अणुविभा की राज्य प्रभारी डॉ. सुधा भंसाली, अणुव्रत लेखक मंच के राष्ट्रीय संयोजक जिनेन्द्र कुमार कोठारी, अणुव्रत समिति जोधपुर के कोषाध्यक्ष रूपचंद भंसाली तथा अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट की जोधपुर संयोजिका श्रीमती विमला गट्टानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अणुव्रत मीडिया प्रभारी शौकत अली लोहिया ने कहा कि इस अवसर पर डॉ. सुधा भंसाली एवं जिनेन्द्र कुमार कोठारी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में नैतिकता, मानवीय मूल्यों, रचनात्मक सोच, चरित्र निर्माण तथा अणुव्रत के सिद्धांतों के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से नई पीढ़ी को सकारात्मक जीवन मूल्यों से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। शहर विधायक अतुल भंसाली ने अपने उद्बोधन में कहा कि अणुव्रत जैसे नैतिक आंदोलनों की आज के समय में अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों और युवाओं में रचनात्मकता, नैतिक चेतना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। अंत में उपस्थित सभी अतिथियों ने अधिकाधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों से अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर नैतिक मूल्यों के इस जन-जागरण अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor