Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 7:36 am

Sunday, October 18, 2026, 7:36 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

छोरियूं अगियां छोरा पुठियां : सिन्धी फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया , फिल्म देखने पहुंचे दर्शक

राखी पुरोहित. जोधपुर

सिंधी वेलफेयर एंड मेडिकल सोसाइटी (सिंधु महल) एवं राजस्थान सिंधी अकादमी जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में सिंधी फिल्म का विशेष प्रीमियर शो के दौरान चौपासनी रोड स्थित न्यू कोहिनूर सिनेमा हॉल में 27 जून को निशुल्क सिंधी फिल्म दिखाई गई।

सिंधी वेलफेयर एण्ड मेडिकल सोसायटी (सिंधु महल) अध्यक्ष कन्हैयालाल टेवानी व उपाध्यक्ष दिनेश भंबानी ने बताया कि इस फिल्म को चलाने का एक उद्देश्य सिन्धी भाषा के प्रसार-प्रचार के लिए सिन्धी फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया।

फिल्म में विशेष
(01) सिन्धी भाषा के प्रसार-प्रचार के लिए बेहतरीन प्रयास
(02)फिल्म में एक बेहतरीन तरीके से पेश करके लड़कियों को आगे लाया गया है
(03) समाज में बढ़ती तलाक़ की समस्या भी रखी सामने

सिंधी फिल्म के पहले दिन डायरेक्टर दीपक वाटवानी और कलाकार निशि परयानी और कृष्णा रोहिरा उपस्थित रहे। फिल्म के दौरान अध्यक्ष और सदस्यों द्वारा इनका सम्मानित किया गया। राजकुमार परमानी और ललित कुमार ने बताया कि इस फिल्म के प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को अपनी सिंधियत से जोड़ना और समाज में सिंधी भाषा, बोली एवं पारिवारिक संस्कारों को बढ़ावा देना है।

यह फिल्म केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें शिक्षा, सभ्यता और संस्कारों का अनोखा संगम प्रस्तुत किया गया है। दर्शकों को कॉमेडी के साथ-साथ जीवन के व्यावहारिक और सांस्कृतिक संदेश भी मिल सके।फिल्म के दौरान किशन लालवानी, प्रभु टेवानी, दीपक मोटवानी, सुरेश खेतानी, जय कृपलानी, राजू आसवानी, नरेंद्र लोकवाणी, अशोक कृपलानी, नारायण दास, ललित खटवानी, हर्षिता, आशा हीरानंदानी, धीरज, शेरसिंह आदि समाज के लोग उपस्थित थे।

रविवार को अंतिम दिन :

सिंधी फिल्म न्यू कोहिनूर में रविवार को भी दिखाई जाएगी

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor